फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman Medico Murder: Doctors continued their strike to protest against the murder in Kollam, Kerala

Woman Medico Murder: महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में चिकित्सकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, रखी यह मांग

Thu, 11 May 2023 02:14 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, तिरुवनंतपुरम।
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 11 May 2023 02:14 PM IST
सार

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सहित विभिन्न संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन का आह्वान किए जाने के बाद अधिकांश चिकित्सक पिछले 24 घंटे से राज्य के अस्पतालों में काम पर नहीं गए।

विज्ञापन
Woman Medico Murder: Doctors continued their strike to protest against the murder in Kollam, Kerala
केरल में महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल। - फोटो : वीडियो ग्रैब@ANI

विस्तार

विज्ञापन

केरल के कोल्लम जिले में नशे के आदी एक व्यक्ति द्वारा युवा महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में चिकित्सकों की हड़ताल दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी है। हड़ताल कर रहे डॉक्टरों ने राज्य सरकार से अस्पतालों की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभाव से नया कानून लाए जाने की मांग की।

केजीएमओ ने भी हड़ताल की घोषणा की
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सहित विभिन्न संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन का आह्वान किए जाने के बाद अधिकांश चिकित्सक पिछले 24 घंटे से राज्य के अस्पतालों में काम पर नहीं आए।इसके अलावा, 'केरल गवर्नमेंट मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन' (केजीएमओ) ने भी आज हड़ताल की घोषणा की है।

विज्ञापन


इन संगठनों ने कहा कि 'इंटेंसिव केयर यूनिट' (आईसीयू) और गंभीर मरीजों को आंदोलन से छूट दी गई है, लेकिन राज्य के अस्पतालों में बाह्य रोगी (ओपीडी) सेवाएं इससे प्रभावित होंगी। प्रदर्शन कर रहे संगठनों की मांग है कि सरकार ड्यूटी के दौरान चिकित्सकों पर बढ़ते हमलों के मद्देनजर अस्पतालों को 'विशेष सुरक्षा क्षेत्र' घोषित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने  मृतक डॉक्टर वंदना दास को दी श्रद्धांजलि
इस बीच राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जार्ज और विपक्ष के नेता वीडी सतीशन सहित कई मंत्रियों, विधायकों और सैकड़ों लोगों ने मृतक डॉक्टर वंदना दास को कोट्टायम के मुत्तुचिरा स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बता दें कि केरल के कोल्लम जिले के एक अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए एक व्यक्ति ने बुधवार को उसके घाव की मरहम-पट्टी कर रही 23 वर्षीय एक महिला डॉक्टर पर कैंची और सर्जरी में इस्तेमाल होने वाले ब्लेड से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी व्यक्ति को परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट में घायल होने के बाद पुलिस अस्पताल ले कर आई थी। आरोपी को अस्पताल लेकर आए पुलिस कर्मी भी हमले में घायल हो गए थे।


युवा डॉक्टर की हत्या पर निराश, केरल हाईकोर्नेट  कहा कि यह घटना पुलिस और सरकार की विफलता का परिणाम है। अदालत ने राज्य के पुलिस प्रमुख से घटना के संबंध में एक रिपोर्ट मांगी थी और इस मामले को लेकर उन्हें गुरुवार सुबह वर्चुअल तरीके से उपस्थित होने के लिए भी कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed