{"_id":"59900f014f1c1b847c8b46cd","slug":"woman-held-for-pushing-minor-daughter-into-flesh-trade-in-thane","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बेटी को देह व्यापार में धकेला, आरोपी महिला पकड़ी गई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नाबालिग बेटी को देह व्यापार में धकेला, आरोपी महिला पकड़ी गई
एजेंसी/भाषा
Updated Sun, 13 Aug 2017 02:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने थाणे में एक 30 वर्षीय महिला को अपनी नाबालिग बेटी को कथित रूप से देह व्यापार में धकेलने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर जिला ग्रामीण पुलिस के मानव तस्करी विरोधी सेल ने बृहस्पतिवार को यहां मीरा रोड इलाके के काशीमीरा में एक आवासीय इलाके पर छाप मारकर चौदह वर्षीय लड़की को छुड़ाया।
विज्ञापन
पढ़ें- स्पा की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो युवतियों को पकड़ा
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक व्यक्ति को नकली ग्राहक बनाकर काशीमीरा में लड़की की मां से संपर्क किया। पुलिस की टीम मौके पर पहले से ही वहां मौजूद थी और जैसे ही इशारा मिला महिला को पकड़ लिया गया और लड़की को छुड़ाया गया।
पढ़ें- स्पा सेंटर में जब ग्राहक बन पहुंची पुलिस तो आपत्तिजनक हालत में थे लड़के-लड़कियां
उन्होंने बताया कि महिला को भारतीय दंड संहिता की धारा 366-ए और अनैतिक तस्करी (निरोधक) अधिनियम के उपयुक्त प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया है। लड़की को ठाणे के भिवंडी नगर-क्षेत्र के एक पुनर्वास केंद्र में भेज दिया गया है।