{"_id":"598fda5a4f1c1be87e8b4ce4","slug":"sex-racket-exposed-under-the-spa-two-women-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पा की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो युवतियां गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्पा की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो युवतियां गिरफ्तार
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
Updated Sun, 13 Aug 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को गुरुग्राम सेक्टर-56 थाना पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से दो युवतियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान मौके का फायदा उठाकर स्पा सेंटर संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों युवतियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सेक्टर-56 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद दहिया को सूचना मिली थी कि सुशांत टावर गोल मार्केट में ऑसम स्पा में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस पर प्रभारी ने आला अधिकारियों से नियमानुसार परमिशन लेकर रेडिंग पार्टी तैयार की। टीम ने यहां एक बोगस ग्राहक भेजा जिसने यहां जाकर पूरी बात की। बोगस ग्राहक का रेडिंग पार्टी को इशारा मिलते ही रेड कर दी। इस दौरान यहां से दो युवतियों को टीम ने दबोच लिया।
विज्ञापन
मौका पाकर यहां से स्पा संचालक संजय ढाका फरार हो गया। टीम ने युवतियों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद दहिया ने बताया कि शनिवार देर शाम युवतियों को अदालत में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया है। जल्द ही स्पा सेंटर संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन