फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman COVID19 patient returns home after 202 days of hospital in dahod in gujarat

गुजरात: 202 दिन बाद कोरोना संक्रमित महिला को अस्पताल से मिली छुट्टी, दूसरी लहर में हुई थी संक्रमित

Sat, 20 Nov 2021 03:26 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 20 Nov 2021 03:26 PM IST
सार

महिला गत एक मई को कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गई थी। 202 दिन बाद महिला को 
रेलवे के अस्पताल से छुट्टी दी गई है। यह जानकारी महिला के परिवार के सदस्यों ने दी।

विज्ञापन
Woman COVID19 patient returns home after 202 days of hospital in dahod in gujarat
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात में कोरोना संक्रमित मरीज को 202 दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। दाहोद स्थित 45 वर्षीय गीता धर्मिक 1 मई 2021 को कोरोना संक्रमित होने पर अस्पताल में भर्ती हुई थीं। तब से महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा था। करीब साढ़े छह महीने बाद 20 नवंबर को उसे अस्पताल से छुट्टी दी गई। महिला के परिजन ने बताया कि गीता धर्मिक के पति दाहोद में रेलवे कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि गीता महामारी की दूसरी लहर के दौरान भोपाल से लौटने पर कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दाहोद रेलवे अस्पताल के डॉक्टरों ने उसके ठीक होने के बाद उसे छुट्टी देने का फैसला किया।
विज्ञापन


महिला के पति त्रिलोक धर्मिक ने मीडिया को बताया कि दाहोद रेलवे अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद परिवार के सदस्यों ने उसका घर पर खुशी से स्वागत किया। वह कुल 202 दिनों तक दाहोद और वडोदरा में अस्पताल में भर्ती रही, इस दौरान उसे वेंटिलेटर और ऑक्सीजन पर रखा गया।
विज्ञापन


भोपाल से लौटने के बाद संक्रमित हुई थी महिला
त्रिलोक धर्मिक ने कहा कि इस अवधि के दौरान उन्होंने नौ बार उनके (गीता के) ठीक होने की उम्मीद खो दी थी। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे ससुर की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु होने के बाद हम 23 अप्रैल को भोपाल गए थे। 25 अप्रैल को दाहोद लौटने के बाद, मेरी पत्नी में कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दिए थे और एक मई को वह जांच में संक्रमित पाई गई थी। उसी रात दाहोद के रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि आज परिवार में खुशी का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed