फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman constable saves life of a passenger who slipped while boarding a moving train Ahmedabad railway station

Viral Video: रफ्तार पकड़ती ट्रेन में चढ़ते वक्त महिला का फिसला पैर, कांस्टेबल ने ऐसे बचाई जान, देखें वीडियो

Wed, 13 Jul 2022 11:03 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 13 Jul 2022 11:03 PM IST
सार

महिला की जान बचाने वाली पुलिसकर्मी की पहचान मंदाकिनी परमार के रूप में हुई है। मंदाकिनी ने ही तत्परता दिखाते हुए ट्रेन में फंसी महिला यात्री को पकड़कर खींचकर बाहर निकाला और उनकी जान बचा ली। 

विज्ञापन
Woman constable saves life of a passenger who slipped while boarding a moving train Ahmedabad railway station
अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर महिला कांस्टेबल ने बचाई यात्री की जान - फोटो : ANI

विस्तार

अहमादाबाद रेलवे स्टेशन से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला कांस्टेबल को ट्रेन में चढ़ते समय गिरने पर एक यात्री की जान बचाते हुए देखा जा सकता है। कांस्टेबल का ये वीडियो अब सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स इस काम की सराहना कर रहे हैं। 
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहमदाबाद के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर-11464 जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 01 से सुबह 8.40 बजे रवाना होने को तैयार थी। ये ट्रेन अब प्लेटफॉर्म पर चल पड़ी थी और धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही थी। कोच संख्या बी-3 में दो महिला यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करती हैं।
विज्ञापन


एक महिला तो कोच में चढ़ जाती हैं जबकि दूसरी महिला का कोच में चढ़ते वक्त पैर फिसल जाता है। इसी  दौरान प्लेटफॉर्म पर मौजूद एक महिला पुलिस कांस्टेबल दौड़ती हुई ट्रैक में गिरी महिला को बचाने की कोशिश करती हैं और उसे खींचकर बाहर निकाल लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

महिला की जान बचाने वाली पुलिसकर्मी की पहचान मंदाकिनी परमार के रूप में हुई है। मंदाकिनी ने ही तत्परता दिखाते हुए ट्रेन में फंसी महिला यात्री को पकड़कर खींचकर बाहर निकाला और उनकी जान बचा ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed