फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman charred to death as bus catches fire in Surat

गुजरात: सूरत में बस में लगी आग, एक महिला की मौत

Wed, 19 Jan 2022 03:39 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, सूरत
पीटीआई, सूरत Published by: देव कश्यप Updated Wed, 19 Jan 2022 03:39 AM IST
सार

सूरत के मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारिक ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बस में आग लगने के समय लगभग 15 यात्री सवार थे। उन्होंने कहा कि आग वाहन में तेजी से फैल गई।

विज्ञापन
Woman charred to death as bus catches fire in Surat
बस में लगी आग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

गुजरात के सूरत शहर में मंगलवार रात एक निजी लग्जरी बस में आग लगने से उसमें सवार एक महिला की जलकर मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शहर के वराछा इलाके में हुई।

सूरत के मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारिक ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बस में आग लगने के समय लगभग 15 यात्री सवार थे। उन्होंने कहा कि आग वाहन में तेजी से फैल गई।

विज्ञापन


पारिक ने कहा कि घटना के दौरान अन्य सभी यात्री समय पर बस से उतरने में कामयाब रहे जबकि एक महिला और एक पुरुष जलती हुई बस में फंस गए। उन्होंने कहा कि हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को कुछ लोगों ने किसी तरह बस से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, जब बस ने कटारगाम इलाके से भावनगर के लिए यात्रा शुरू की तो उसमें बहुत कम यात्री थे। पारिक ने कहा कि जब यह बस रात करीब साढ़े नौ बजे हीराबाग सर्किल में और यात्रियों को लेने के लिए पहुंची तो अचानक चिंगारी और विस्फोट के बाद बस आग की लपटों में घिर गई।





अधिकारी ने कहा कि "इंजन में उठी चिंगारी से बस में आग लग गई और आग लगने के बाद वाहन के एसी कंप्रेसर में विस्फोट हो गया। बस में फोम और अन्य सिंथेटिक सामग्री की उपस्थिति के कारण आग बहुत तेजी से फैल गई।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed