फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   woman caught her husband with his girlfriend in Aurngabad news in Hindi viral video

औरंगाबाद: शादी के बाद भी रंगरेलियां मना रहा था शख्स, पत्नी ने प्रेमिका के साथ पकड़ा और फिर जो हुआ...

Fri, 13 Aug 2021 10:11 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 13 Aug 2021 10:11 PM IST
सार

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक व्यक्ति को विवाह के बाद भी गर्लफ्रेंड बनाना तब भारी पड़ गया जब उसकी पत्नी ने उसे प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। इसके बाद जो हुआ उसका किसी ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। पढ़िए पूरा घटनाक्रम...

विज्ञापन
woman caught her husband with his girlfriend in Aurngabad news in Hindi viral video
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरंगाबाद की रहने वाली एक महिला को अपने पति पर शक था कि वह किसी और महिला से बात करता है। समय और पति की हरकतों के साथ शक विश्वास में बदल गया। जिसके चलते महिला ने उसकी जासूसी करनी शुरू कर दी। बीते दिनों जब उसका पति घर से बाहर गया तो वह भी उसका पीछा करने लगी। 

विज्ञापन


पीछा करते-करते महिला शहर के होटल कार्तिकी चौक के पास पहुंची, जहां उसने पति को एक महिला से बात करते देखा। यह देखते ही उसने अपना आपा खो दिया और वहीं पति और उसकी प्रेमिका से भिड़ गई। इस दौरान उसने लड़की के बाल पकड़े और हाथापाई की। पति इस दौरान बीच-बचाव करने की कोशिश करता रहा।
विज्ञापन


इस दौरान सड़क पर काफी भीड़ लग गई। महिला पुलिस को बुलाने की बात कह रही थी और पति उसे घर चलकर बात करने की बात कह रहा था। पूरे मामले का वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। मामले में अभी तक पुलिस की कार्रवाई की जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed