फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman Bjp Worker Bites Hand of Police Constable in Mumbai During Protest

मुंबई: प्रदर्शन के दौरान भाजपा की कार्यकर्ता ने महिला सिपाही के हाथ पर काटा, गिरफ्तार

Tue, 15 Feb 2022 07:28 AM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 15 Feb 2022 07:28 AM IST
सार

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी आकृति राजीव प्रसाद को पकड़ लिया। घटना मालाबार हिल इलाके में सोमवार को हुई थी।

विज्ञापन
Woman Bjp Worker Bites Hand of Police Constable in Mumbai During Protest
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

मुंबई पुलिस ने एक महिला कांस्टेबल के हाथ पर काटने के आरोप में भाजपा की 41 वर्षीय कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है। महिला सिपाही ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान इस कार्यकर्ता को पीछे धकेलने का प्रयास किया था। इसी दौरान भाजपा की महिला कार्यकर्ता ने उसे धक्का देते हुए हाथ पर काट लिया था। 

विज्ञापन


घटना मालाबार हिल इलाके में सोमवार को हुई थी। बताया गया है कि कांग्रेस कार्यकर्ता महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता व पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। वहीं भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस दोनों पक्षों को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही थी। इसी बीच एक महिला कार्यकर्ता ने महिला सिपाही को धक्का दिया और उसके हाथ पर काट लिया। 
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी आकृति राजीव प्रसाद को पकड़ लिया। आकृति के खिलाफ भादंवि की धारा 353 (ड्यूटी के दौरान सरकारी कर्मचारी पर हमला) और धारा 324 (चोंट पहुंचाना) के आरोप में केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed