{"_id":"58edb62a4f1c1b9d36cf711a","slug":"woman-asks-supreme-court-to-allow-exchange-of-old-notes-found-in-dead-father-s-locker","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की SC से मांग, कहा मृत पिता के लॉकर से मिले नोटों को बदलने दें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महिला की SC से मांग, कहा मृत पिता के लॉकर से मिले नोटों को बदलने दें
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Wed, 12 Apr 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने 500 और 1000 नोटों को बदलने के लिए सुप्रीम कोर्ट में खिड़की के विस्तार की मांग को लेकर कतार बढ़ने लगी है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई। फरीदाबाद के एक जोड़े ने सर्वोच्च न्यायालय से 83,000 रुपए के 500 और 1000 के पुराने नोट जमा करने की विशेष अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- अगर आप भी मनी ट्रांसफर करते हैं तो ये खबर है आपके काम की, देखिए
विज्ञापन
इस जोड़े का कहना है कि ये रुपए उनके मृत पिता की लॉकर से मिले हैं जिस वजह से वो इसे 30 दिसंबर 2016 की समयसीमा से पहले जमा नहीं करवा पाए।
बहन के साथ कानूनी विवाद में फंसी सविता ने कहा कि अदालत के आदेश के बाद 6 मार्च से ही लॉकर को खोला जा सकता है। निधि गुप्ता के बाद सविता ने पिता की संपत्ति में अपना हिस्सा छोड़ दिया था।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि अगर नोटों के आदान-प्रदान के लिए खिड़की के विस्तार के लिए राहत देने का फैसला किया जाता है तो ये सामान्य जनता के लिए होगा, न कि व्यक्तिगत मामलों के लिए।
ये भी पढ़ें- नोटबंदी के बाद 18 लाख खाते ऐसे चिन्हित, जिनमें आय से ज्यादा डिपॉजिट
मुख्य न्यायाधीश जे एस खेहर, न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और एस के कौल की पीठ ने कहा कि अगर नोट जमा करने के लिए खिड़की का विस्तार होगा तो आप सभी याचिकाकर्ताओं पर विचार किया जाएगा।