फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman arrested for killing landlord in Odisha's Ganjam

कातिल किरायेदार की खौफनाक वारदात: सोते मकान मालिक पर डाला मिट्टी तेल और लगा दी आग, रेंट के बदले लूटता था आबरू

Sun, 01 Jun 2025 09:13 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहरामपुर (ओडिशा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहरामपुर (ओडिशा) Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 01 Jun 2025 09:13 PM IST
सार

Odisha: ओडिशा के गंजम जिले में एक 57 वर्षीय विधवा महिला को अपने 72 वर्षीय मकान मालिक को जिंदा जलाकर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला पर संपत्ति हड़पने की नीयत से हत्या करने और साक्ष्य मिटाने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच पांच साल से निजी संबंध भी थे।

विज्ञापन
Woman arrested for killing landlord in Odisha's Ganjam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा के गंजम जिले में एक विधवा महिला को अपने मकान मालिक को जिंदा जलाकर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


घटना गुरुवार को बेद्यनाथपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुभाष नगर इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला सुदेश्ना जेना (57 वर्षीय) ने हरिहर साहू (72 वर्षीय) को उनके कमरे में सोते वक्त मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। हरिहर साहू एक सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक थे। बताया गया कि महिला ने संपत्ति हड़पने के इरादे से यह हत्या की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जेपी नड्डा बोले- सिर्फ नारे लगाता रहा विपक्ष, PM मोदी ने किया असली काम, 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला
विज्ञापन
विज्ञापन


'मकान मालिक के कमरे में थी आने-जाने की पूरी छूट'
हरिहर साहू घर की पहली मंजिल पर रहते थे, जबकि आरोपी महिला नीचे के तल पर अकेले रहती थी। उसकी एक बेटी हैदराबाद और दूसरी अंबापुआ (बरहामपुर) में रहती है। पुलिस के मुताबिक, महिला को साहू के कमरे में आने-जाने की पूरी छूट थी। गुरुवार सुबह उसने उनके कमरे में घुसकर उन पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। आग बुझाने का नाटक करते हुए महिला ने पड़ोसियों की मदद ली और दावा किया कि दो अनजान लोग कमरे में घुसे और साहू को आग लगा दी।

उपचार के दौरान बेटी को दी घटना की जानकारी
घटना के बाद साहू को पहले एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। फिर कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इलाज के दौरान उन्होंने अपनी बेटी को बताया कि किसी ने उन पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी थी। उनकी बेटी मधुस्मिता साहू ने उसी दिन बेद्यनाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें: प्रियंका गांधी ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र, वायनाड में सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने की मांग

महिला से जबरन शारीरिक संबंध बनाता था मृतक: पुलिस
जांच में सामने आया कि आरोपी महिला और मृतक के बीच पिछले पांच वर्षों से संबंध थे। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला को जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए बुलाया करता था और महिला की भी उनकी संपत्ति पर नजर थी। पुलिस ने बताया कि महिला ने योजनाबद्ध तरीके से हत्या को अंजाम दिया और सबूत मिटाने के लिए मृतक का मोबाइल घर के आंगन में फेंक दिया और प्लास्टिक की केरोसिन की बोतल को आग में झोंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed