{"_id":"683c702c8639f7c2f50d056e","slug":"modi-govt-empowered-women-farmers-marginalised-sections-bjp-chief-nadda-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेपी नड्डा बोले: सिर्फ नारे लगाता रहा विपक्ष, PM मोदी ने किया असली काम, 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जेपी नड्डा बोले: सिर्फ नारे लगाता रहा विपक्ष, PM मोदी ने किया असली काम, 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला
Sun, 01 Jun 2025 08:52 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 01 Jun 2025 08:52 PM IST
सार
भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं, किसानों और वंचित वर्गों को सशक्त किया है और 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष सिर्फ नारे लगाता रहा, जबकि असली काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया।
विज्ञापन
जेपी नड्डा
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने रविवार को कहा कि (नरेंद्र) मोदी सरकार ने महिलाओं, किसानों और वंचित वर्गों को असल मायनों में सशक्त किया है, जबकि विपक्षी पार्टियां केवल नारे लगाते रहे।
नड्डा नई दिल्ली में 'एकात्म मानववाद' पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्याख्यानों के 60 साल पूरे होने पर आयोजित एक राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कई अहम कदम उठाए हैं।
ये भी पढ़ें: प्रियंका गांधी ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र, वायनाड में सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने की मांग
विज्ञापन
'25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला'
उन्होंने बताया कि 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया गया है। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज मिला है। सरकार ने 10 करोड़ से ज्यादा घरों में रसोई गैस कनेक्शन, 12 करोड़ शौचालय और 4 करोड़ पक्के घर बनवाए हैं।
'गरीबों के पीएम मोदी ने किया असली काम'
नड्डा ने कहा, कई नेता केवल गरीबों के हक की बात करते रहे, लेकिन गरीबों के लिए असली काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया। उन्होंने मुफ्त राशन दिया, किसानों के लिए सम्मान निधि योजना शुरू की, फसल बीमा योजना दी और मृदा स्वास्थ्य कार्ड जैसी योजनाएं लेकर आए।
ये भी पढ़ें: भारतीय सेना ने मुंबई में किया उच्च स्तरीय सुरक्षा अभ्यास, गैर-परंपरागत खतरों से निपटने की तैयारी
'वाजपेयी और मोदी ने उठाए किसानों के लिए कदम'
उन्होंने कहा कि पहले सिर्फ किसान राजनीति का मुद्दा बनते थे, लेकिन पहले (दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री) अटल बिहारी वाजपेयी और अब नरेंद्र मोदी ने किसानों की स्थिति बदलने के लिए ठोस कदम उठाए।
'चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत'
नड्डा ने ये भी कहा कि भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और रक्षा सहित कई क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और ब्रह्मोस मिसाइलों की कामयाबी का जिक्र किया और कहा कि देश का रक्षा उत्पादन अब 1.3 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को छू चुका है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन