{"_id":"66e06e4c8db58c99520e0cf6","slug":"woman-arrested-for-grabbing-doctor-s-collar-and-throwing-shoes-doctors-angry-opd-remained-closed-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: डॉक्टर का कॉलर पकड़ने और जूते फेंकने वाली महिला गिरफ्तार, चिकित्सकों में आक्रोश, बंद रही ओपीडी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: डॉक्टर का कॉलर पकड़ने और जूते फेंकने वाली महिला गिरफ्तार, चिकित्सकों में आक्रोश, बंद रही ओपीडी
Tue, 10 Sep 2024 09:35 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: बशु जैन
Updated Tue, 10 Sep 2024 09:35 PM IST
सार
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉक्टर वेंकटेश बीएस मारपीट में घायल हुए युवक इरफान का इलाज कर रहे थे। इरफान की जांच के वक्त इमरजेंसी में साथ आए रिश्तेदार वहां हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्नाटक के अरालुगुप्पे मल्लेगौड़ा जिला अस्पताल में एक महिला ने डॉक्टर का कॉलर पकड़ लिया और जूते फेंके। इसे लेकर मंगलवार को जिला अस्पताल में डॉक्टरों और कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान ओपीडी बंद रही। वहीं डॉक्टरों के विरोध के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दरअसल जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉक्टर वेंकटेश बीएस मारपीट में घायल हुए युवक इरफान का इलाज कर रहे थे। इरफान की जांच के वक्त इमरजेंसी में साथ आए रिश्तेदार वहां हंगामा करने लगे। इसके बाद डॉक्टर ने मरीज को छोड़कर बाकी सभी रिश्तेदारों को बाहर जाने को कहा तो बहस होने लगी। इस दौरान घायल एक मरीज की मौत भी हो गई। इसके बाद मरीज की रिश्तेदार तस्लीम ने आक्रोशित होकर अपने जूते डॉक्टर पर फेंके। साथ ही कॉलर पकड़कर खींच लिया।
विज्ञापन
इसे लेकर अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने बाह्य रोगी विभाग को बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही डॉक्टर पर हमला करने वालों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। जिला सर्जन अधिकारी ने भी पुलिस को पत्र लिखकर घटना में शामिल व्यक्तियों पर डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही अस्पताल में डॉक्टरों और कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान करने की अपील की।
विज्ञापन
घटना का वीडियो एक्स पर साझा करते हुए भाजपा एमएलसी सीटी रवि ने कहा कि गृह मंत्री जी परमेश्वर को आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कराना चाहिए। चिकित्सा कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कार्रवाई करनी चाहिए। डीजीपी आलोक मोहन से कहा कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। मामले में चिक्कमगलुरु के एसपी विक्रम अमाथे ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने अपना विरोध वापस ले लिया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन