फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman admitted in hospital for five years in Bengaluru Rs six Crore Bill

पांच साल से अस्पताल में है महिला, थमाया छह करोड़ का बिल, जानिए पूरा मामला

Sun, 31 Jan 2021 07:30 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: देव कश्यप Updated Sun, 31 Jan 2021 07:30 AM IST
विज्ञापन
Woman admitted in hospital for five years in Bengaluru Rs six Crore Bill
अस्पताल में भर्ती पूनम - फोटो : सोशल मीडिया

बंगलूरू के एक अस्पताल में पूनम नाम की महिला पिछले पांच सालों से अस्पताल में भर्ती है। पेट में दर्द की जांच के लिए उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आज उन्हें अस्पताल में भर्ती हुए करीब 1,922 दिन (31 जनवरी, 2021 तक) हो चुके हैं। अभी भी पूनम के अस्पताल से डिस्चार्ज होने या उनकी सेहत सही होने के ज्यादा आसार नहीं हैं। पूनल फिलहाल कोमा में हैं।

विज्ञापन


यह शायद अस्पताल में इलाज की भारत की सबसे लंबी कहानियों में से एक है। उनके इलाज का बिल अब तक छह करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। पूनम की मेडिकल समरी करीब 11 पेजों की है। इस समरी में लगभग 20 से ज्यादा डॉक्टर्स के नाम है जिन्होंने पूनम का पिछले पांच सालों में इलाज किया है। पूनम के इलाज का बिल भी करीब चार पेजों का है। परिजन इस मामले में अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि सवाल है कि ऐसा क्या हुआ, जो पूनम अब तक घर नहीं लौट सकी हैं?
विज्ञापन


हमेशा खुश रहने वाली 33 साल की पूनम कभी एक्सेंचर कंपनी के साथ बिजनेस रिपोर्टिंग एनालिस्ट के तौर पर काम करती थीं। आज वे मुश्किल से हिल और बोल पाती हैं।  पूनम मस्तिष्क की शिथिलता की एक पुरानी स्थिति में हैं, जिसमें कोई व्यक्ति जागरूकता के कोई संकेत नहीं दिखाता है (Vegetative State)। डॉक्टरों ने कथित रूप से पांच साल पहले ही परिवार को 'शरीर घर ले जाने' के लिए कह दिया था। हालांकि, परिवार को उम्मीद है कि अगर सही तरीके से इलाज किया गया, तो पूनम घर लौट सकती हैं। परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस और सरकार के सामने शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कोई मदद नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार ने लगाया है अस्पताल पर आरोप
पूनम के परिवार वालों ने पूनम की हालत के लिए अस्पताल को दोषी ठहराया है। उनके पति राजेश नायर पूनम की हालत को लेकर अस्पताल को जिम्मेदार मानते हैं। पूनम के पति का कहना है कि तीन अक्तूबर 2015 को पूनम पेट में दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल में गई थी और आज पांच साल बाद उसकी हालत क्या है?


पूनम के पति राजेश नायर पत्नी की देखभाल के लिए आईएमबी और माइक्रोसॉफ्ट की जॉब छोड़ चुके हैं। पूनम का परिवार पूनम के इलाज के लिए अब तक 1.34 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुका है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पति का कहना है की पूनम की सेहत बिल्कुल सही थी। पूनम पेट में दर्द की शिकायत को लेकर अस्पताल में गई थी। डॉक्टरों ने आंत में रिसाव को रोकने के लिए उनकी सर्जरी की। उसी दौरान डॉक्टर्स से कुछ गलत हो गया जिसकी वजह से पूनम की आज ऐसी हालत है। जैसी ही अस्पताल वालों को पता चला की वह गलत केस में फंस गए हैं उन्होंने पूनम की गलत मेडिकल समरी बनानी शुरू कर दी, जिनमें दावा किया गया है कि पूनम जब अस्पताल में आई थी तब वह गंभीर अवस्था में थी। अक्तूबर 2015 में अस्पताल ने हमें बताया कि पूनम तीन हफ्तों से ज्यादा जिंदा नहीं रहेगी, लेकिन पूनम ने हिम्मत से लड़ाई लड़ी और हर बार अस्पताल के दावों को गलत साबित किया। शुरुआत में वह कोमा से बाहर भी आई।

अस्पताल के दावों को मिली चुनौती
पूनम के पति राजेश नायर ने बताया कि पूनम कोमा से बाहर आ रही थी। उसकी चेतना लगातार बढ़ रही थी। अब वह वेंटिलेटर-सपोर्ट से सही तरह से सांस ले रही थी। हमे उम्मीद मिल गई थी की अब वह जल्द वेंटिलेटर-सपोर्ट से बाहर आ सकती है। लेकिन अचानक ही अस्पताल ने उन दवाओं को बंद कर दिया जिससे उसकी सेहत में सुधार हुआ था। उसकी सेहत फिर खराब होने लगी। तभी से उसे कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।



नायर ने कहा कि पूनम की सेहत को सही करने की अस्पताल की तरफ से कोई कोशिश नहीं की गई। डॉक्टरों ने उसे पांच साल पहले बता दिया था कि वह जिंदा नहीं बचेगी लेकिन वह अभी भी जिंदा है। अभी पूनम की जो सेहत है उसे अस्पताल के इलाज की जरूरत है हम उसका घर पर इलाज नहीं कर सकते हैं। पूनम के पिता पूर्व सैनिक हैं। वह पिछले पांच सालो से हर रोज अस्पताल में अपनी बेटी को देखने के लिए आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed