फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   With 'Modi-Adani ek hain' jackets on, Opposition holds unique protest in Parliament

Parliament: संसद में विपक्ष का हल्लाबोल, 'मोदी-अदाणी एक हैं' लिखी जैकेट पहनकर विरोध करने पहुंचे राहुल-प्रियंका

Thu, 05 Dec 2024 12:24 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 05 Dec 2024 12:24 PM IST
सार

विपक्ष  गौतम अदाणी के खिलाफ आरोपों की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग कर रहा है, जिन्हें अमेरिकी अभियोजकों ने रिश्वत धोखाधड़ी के आरोपों में दोषी ठहराया है।

विज्ञापन
With 'Modi-Adani ek hain' jackets on, Opposition holds unique protest in Parliament
खास जैकेट पहनकर विरोध करने पहुंचे विपक्षी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पिछले कुछ दिनों से सड़क से लेकर संसद तक अदाणी से जुड़ा मुद्दा सुर्खियों में है। इसे लेकर सियासी गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। संसद में विपक्षी दलों के नेता लगातार अदाणी मुद्दे को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहे हैं और जांच की मांग की जा रही है। आज एक बार फिर विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी सहित विपक्ष के अन्य नेता शामिल हुए। सभी ने जैकेट पहन रखी थी। इस पर लिखा था 'अदाणी और मोदी' एक हैं। 

विज्ञापन




इन लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
विपक्ष अरबपति गौतम अदाणी के खिलाफ आरोपों की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग कर रहा है, जिन्हें अमेरिकी अभियोजकों ने रिश्वत धोखाधड़ी के आरोपों में दोषी ठहराया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और उनकी सांसद बहन प्रियंका गांधी सहित विपक्षी सांसदों ने गुरुवार को संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन




राहुल आए अलग नजर
इस दौरान अदाणी मुद्दे पर प्रदर्शन करने के लिए स्पेशल जैकेट पहने नजर आए, जिस पर पीछे की तरफ लिखा है, 'मोदी अदाणी एक है, अदाणी सेफ है।' जहां एक तरफ विरोध करने वाले सांसद जैकेट पहने नजर आए, तो वहीं राहुल गांधी अलग ही अंदाज में नजर आए। राहुल हमेशा की तरह सफेद टी-शर्ट पहनकर संसद पहुंचे, लेकिन टी-शर्ट के पीछे की तरफ वही स्लोगन लिखा नजर आया, जो अन्य नेताओं की जैकेट पर लिखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




अदाणी की जांच मतलब मोदी की जांच: राहुल गांधी
कांग्रेस की अगुवाई वाले इस प्रदर्शन में सपा के साथ तृणमूल कांग्रेस भी शामिल नहीं हुई। संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि 'मोदी जी अदाणी की जांच नहीं करा सकते क्योंकि यदि वह ऐसा कराते हैं तो उनकी भी जांच होगी। मोदी और अदाणी एक हैं। दो नहीं एक हैं।'


विपक्ष की जेपीसी जांच की मांग
कई इंडिया ब्लॉक पार्टियों के नेताओं ने अदाणी अभियोग मुद्दे पर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और मामले की संयुक्त संसदीय जांच (जेपीसी) का आह्वान किया। कांग्रेस, आप, आरजेडी, शिवसेना (यूबीटी), डीएमके और वामपंथी दलों के सांसदों ने अपनी मांग को लेकर जमकर नारे लगाए और संसद परिसर में 'मोदी-अदाणी एक हैं' लिखे बैनर पकड़े। हालांकि, टीएमसी ने विपक्ष के विरोध प्रदर्शन से खुद को दूर रखा।




अदाणी की गिरफ्तारी की मांग
कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा, ‘अमेरिकी अदालत ने कह दिया है कि भारत में भ्रष्टाचार हुआ है, लेकिन सरकार संसद में चर्चा करने को तैयार नहीं हैं। अदाणी का नाम लेने पर हमारा मुंह बंद करा दिया जाता है। इसलिए हम विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।’



रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोपों में अदाणी समूह के प्रमुख गौतम अदाणी और कंपनी के अन्य अधिकारियों पर अमेरिकी अभियोजकों द्वारा अभियोग लगाए जाने के बाद कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दल संयुक्त संसदीय समिति से आरोपों की जांच कराए जाने की मांग कर रहे हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में इस मामले को लेकर उद्योगपति गौतम अदाणी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed