फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   With 7.45 lakh followers RBI most popular among central banks on Twitter

ट्विटर पर आरबीआई सबसे लोकप्रिय केंद्रीय बैंक, फॉलोअर्स की संख्या 7.45 लाख हुई

Thu, 30 Apr 2020 11:05 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 30 Apr 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
With 7.45 lakh followers RBI most popular among central banks on Twitter
भारतीय रिजर्व बैंक (फाइल फोटो)

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) मौद्रिक ‘ताकत’ में बेशक अमेरिका और यूरोप के केंद्रीय बैंकों से पीछे है, लेकिन यह लोकप्रियता में सबसे आगे है। ट्विटर पर यह दुनिया का सबसे लोकप्रिय केंद्रीय बैंक है।

विज्ञापन


ट्विटर खासकर कोविड-19 संकटकाल में सूचनाओं के प्रसार का एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है। यही वजह है कि दुनिया के कई प्रमुख केंद्रीय बैंक ट्विटर पर सक्रिय हैं। 85 साल पुराने आरबीआई और इसके गवर्नर शक्तिकांत दास के अलग-अलग ट्विटर खाते हैं। दुनिया के प्रमुख केंद्रीय बैंकों के ट्विटर खातों के विश्लेषण से पता चलता है कि आरबीआई के ‘फॉलोअर्स’ की संख्या सबसे अधिक है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह तक आरबीआई के ट्विटर हैंडल के ‘फालोअर्स’ की संख्या 7.45 लाख थी।एक अधिकारी ने बताया कि अकेले 20 अप्रैल को आरबीआई के ट्विटर हैंडल से 1.31 लाख नए फॉलोअर्स जुड़े। अधिकारी ने कहा कि मौजूदा अभियान की वजह से आरबीआई के फॉलोअर्स की संख्या में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि मार्च 2019 से आरबीआई के फॉलोअर्स की संख्या दोगुना से अधिक हो चुकी है। यह 3,42,000 से करीब 7,50,000 पर पहुंच गई है। आरबीआई का ट्विटर खाता जनवरी, 2012 में शुरू हुआ था।

आरबीआई के बाद दूसरा नंबर दक्षिण एशियाई देश इंडोनेशिया के ‘बैंक इंडोनेशिया’ का है। इसके फॉलोअर्स की संख्या 7.15 लाख है। तीसरे नंबर पर बैंको डी मैक्सिको (मैक्सिको का केंद्रीय बैंक) है। इसके फालोअर्स की संख्या 7.11 लाख है।


आरबीआई ने एक ट्विटर खाता ‘आरबीआई सेज’ भी शुरू किया है। इसी नाम से उसने अप्रैल के शुरू में फेसबुक पेज भी शुरू किया है। इसी के साथ केंद्रीय बैंक ने एक सुरक्षा अभियान भी शुरू किया है जिसमें लोगों को सलाह दी जा रही है कि लॉकडाउन के दौरान वे बैंक शाखाओं में जाने से बचें। अधिकारी ने बताया कि 25 मार्च से लागू बंद के दौरान आरबीआई के फॉलोअर्स की संख्या में डेढ़ लाख से अधिक का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed