{"_id":"601415a38ebc3e5692067f2b","slug":"witchcraft-in-chit-fund-cbi-raids-pc-sarkars-jr-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिटफंड के फेर में जादूगर: पीसी सरकार जूनियर के आवास पर सीबीआई छापा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चिटफंड के फेर में जादूगर: पीसी सरकार जूनियर के आवास पर सीबीआई छापा
Fri, 29 Jan 2021 07:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 29 Jan 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
जादूगर पीसी सरकार जूनियर
- फोटो : Social Media
मशहूर जादूगर पीसी सरकार जूनियर के भी चिटफंड कंपनियों के फेर में पड़ने का मामला सामने आया है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को सीबीआई की आर्थिक अपराध शाखा ने जादूगर के कोलकाता स्थित आवास पर छापा मारा।
विज्ञापन
सीबीआई सूत्रों ने बताया कि आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों ने पी सी सरकार जूनियर के आवास पर पड़ताल की। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि सरकार और पोंजी कंपनी टॉवर ग्रुप के बीच कथित तौर पर कुछ वित्तीय संबंध के बारे में पता चला है। कंपनी अब बंद हो चुकी है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि चिटफंड कंपनी ने कथित तौर पर पी सी सरकार के बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर किया था, जो एक समय में टॉवर ग्रुप के ब्रांड एंबेसडर हुआ करते थे। उन्होंने बताया कि मुकुंदपुर स्थित उनके निवास पर तलाशी अभियान लगभग दो घंटे तक चला, जिसका मकसद जादूगर और कंपनी के बीच संबंधों को लेकर दस्तावेजों का पता लगाना था। इस घटना पर टिप्पणी के लिए सरकार से संपर्क नहीं किया जा सका।
विज्ञापन