फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   winter weather minimum temperatures reach minus ten degree in odisha ramtirth updates

Winter: शीतलहर का कहर जारी, मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री पहुंचा, जानिए कब तक सताएगी सर्दी

Sun, 15 Dec 2024 01:35 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 15 Dec 2024 01:35 PM IST
सार

शनिवार को मौसम विभाग की वैज्ञानिक डॉ सोमा सेन रॉय ने बताया कि उत्तर और मध्य भारत में एक से दो दिन तक शीतलहर चलेगी और 16-17 दिसंबर तक तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

विज्ञापन
winter weather minimum temperatures reach minus ten degree in odisha ramtirth updates
winter wheather - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

उत्तर भारत के कई इलाके इन दिनों कड़ाके की सर्दी झेल रहे हैं। कई जगह भयंकर शीत लहर चल रही है। हैरानी की बात ये है कि भारत का उत्तर पूर्वी राज्य ओडिशा, वहां इस बार पारा माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। रविवार को उत्तरी ओडिशा में भीषण शीतलहर चली, जिससे राज्य के मयूरभंज जिले के रामतीर्थ इलाके में ठंड ने अपना कहर बरपाया और न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। 
विज्ञापन


17 दिसंबर तक सताएगी शीतलहर
ओडिशा के वन विभाग के अनुसार, रामतीर्थ के अलावा गुरगुरिया और बरेहीपानी जैसे अन्य इलाकों में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस, चहाला में 4 डिग्री सेल्सियस, नवाना में -5 डिग्री सेल्सियस और ऊपरी बरहा कमुदा (यूबीके) में -3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को मौसम विभाग की वैज्ञानिक डॉ सोमा सेन रॉय ने बताया कि उत्तर और मध्य भारत में एक से दो दिन तक शीतलहर चलेगी और 16-17 दिसंबर तक तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। सोमा सेन ने कहा कि 'उत्तर भारत में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं और दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलेंगी। हवाओं में इस बदलाव के चलते राजधानी दिल्ली में तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। पंजाब और मध्य प्रदेश में भी शीतलहर चल रही है। 16-17 दिसंबर तक तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।' 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश भी शीतलहर की चपेट में
मौसम विभाग का कहना है कि श्रीनगर में अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस पांच डिग्री सेल्सियस रहा। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते उत्तर भारत के मैदानी इलाके इन दिनों कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तापमान गिरकर 3.8 डिग्री पहुंच गया है। यह सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम है। शनिवार को राजस्थान में भी न्यूनतम तापमान माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed