फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   winter update: Mercury continuously falling of North, Central and Eastern India know all news in hindi

Weather: कश्मीर से कंधमाल तक भीषण ठंड, बर्फीली हवाओं से हरियाणा, राजस्थान समेत मैदानी इलाकों का पारा गिरा

Wed, 18 Dec 2024 05:30 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 18 Dec 2024 05:30 AM IST
सार

कश्मीर में शीतलहर की स्थिति गंभीर हो गई है। सोमवार की रात श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 5.3 डिग्री दर्ज किया गया है। श्रीनगर के साथ ही कश्मीर घाटी के कई शहरों में जल आपूर्ति योजनाएं और जल स्रोत जम गए हैं, लेकिन गुलमर्ग में तापमान गिरने और बर्फ की चादर बिछने से सैलानियों के चेहरे खिल गए हैं।

विज्ञापन
winter update: Mercury continuously falling of North, Central and Eastern India know all news in hindi
कश्मीर में ठंड प्रचंड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरते दिसंबर के साथ ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पहाड़ से लेकर उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों में पारा लगातार गिर रहा है और शीतलहर से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। हिमाचल प्रदेश में शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

winter update: Mercury continuously falling of North, Central and Eastern India know all news in hindi
कश्मीर घाटी का मौसम - फोटो : बासित जरगर

कश्मीर में शीतलहर की स्थिति गंभीर
कश्मीर में शीतलहर की स्थिति गंभीर हो गई है। सोमवार की रात श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 5.3 डिग्री दर्ज किया गया है। श्रीनगर के साथ ही कश्मीर घाटी के कई शहरों में जल आपूर्ति योजनाएं और जल स्रोत जम गए हैं, लेकिन गुलमर्ग में तापमान गिरने और बर्फ की चादर बिछने से सैलानियों के चेहरे खिल गए हैं। लोग जमकर स्कीइंग का लुत्फ उठा रहे हैं। हिमाचल के 12 जिलों में से चार जिलों में निचले पहाड़ी इलाकों और मैदानी क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक भीषण शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। लाहौल-स्पीति जिले के ताबो में सोमवार की रात माइनस 6.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया। शिमला और कुफरी में भी 10 डिग्री से कम तापमान बना हुआ है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

ओडिशा के 13 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे
ओडिशा के 13 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। न्यूनतम 4.7 डिग्री तापमान के साथ कंधमाल जिले का उदयगिरी सबसे ठंडा रहा।

 
विज्ञापन

झारखंड में पारा 2.5 डिग्री तक पहुंचा
झारखंड में न्यूनतम पारा 2.5 डिग्री पहुंच गया है। रांची समेत 8 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने बुधवार से पारे में 3-5 डिग्री तक की वृद्धि का अनुमान जताया है।

winter update: Mercury continuously falling of North, Central and Eastern India know all news in hindi
बढ़ी ठंड - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के कई क्षेत्रों में गलन बढ़ी
राजस्थान के कई क्षेत्रों में रात का पारा कई डिग्री नीचे तक गिर जा रहा है। सोमवार की रात करौली में सबसे कम 1.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।  फतेहपुर, सांगरिया, सीकर, चूरू, अलवर, गंगानगर और पिलानी भी पांच डिग्री से नीचे ही पारा रहा।

कश्मीर में रिकॉर्ड 2.20 करोड़ पर्यटक पहुंचे
कश्मीर देश-विदेश के पर्यटकों को खूब भा रहा है। जम्मू मेंं भी पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। हर तिथि के साथ यहां अतिथि बढ़े हैं।  इस वर्ष रिकॉर्ड 2.20 करोड़ लोगों ने जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। नए जम्मू-कश्मीर के इस कीर्तिमान में बुनियादी ढांचे में सुधार, सुरक्षा, शांति बहाली और पर्यटकों को आकर्षित करने के प्रयास कारागार साबित हुए। 370 हटने के बाद एक वर्ष तक पर्यटकों की संख्या थम सी गई थी। 2020 में प्रदेश में 1,650 विदेशी समेत 34 लाख पर्यटक पहुंचे। चार वर्ष पहले विदेशी पर्यटकों की संख्या दो हजार से भी नीचे थी, जो अब 64 हजार पार हो गई है। पर्यटन विभाग की आयुक्त सचिव यशा मुदग्ल ने कहा, विभाग ने पर्यटकों को बेहतर माहौल दिया है।जिससे उनकी कश्मीर की तरफ रुचि बढ़ी है।

हवाई और सड़क संपर्क में सुधार
नई सड़कों के निर्माण, श्रीनगर-लेह राजमार्ग सहित मौजूदा राजमार्गों में सुधार से पर्यटकों के लिए यात्रा आसान हो गई है। श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की क्षमता का विस्तार हुआ है। इससे अधिक उड़ानें संभव हो पाई हैं। दिल्ली, मुंबई और बंग्लुरु जैसे प्रमुख शहरों से सीधी उड़ानों ने यात्रा को सुविधाजनक बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed