{"_id":"63808062a8d490574806f73f","slug":"winter-session-of-parliament-parliamentary-affairs-minister-to-convene-all-party-meeting-on-dec-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"Winter Session of Parliament: छह दिसंबर को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक, संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर होगी चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Winter Session of Parliament: छह दिसंबर को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक, संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर होगी चर्चा
Fri, 25 Nov 2022 02:18 PM IST
संजीव कुमार झा
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 25 Nov 2022 02:18 PM IST
सार
संसद का शीतकालीन सत्र सात दिसंबर 2022 से शुरू होगा और 29 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें 23 दिनों में 17 बैठकें होंगी। अमृत काल के बीच सत्र के दौरान रचनात्मक बहस और विधायी कार्य व अन्य मदों पर चर्चा के लिए तत्पर हैं।
विज्ञापन
संसद का शीतकालीन सत्र
- फोटो : ANI
विस्तार
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने महत्वपूर्ण विधायी कार्य पर चर्चा करने के लिए शीतकालीन सत्र शुरू होने से एक दिन पहले छह दिसंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस दौरान वह संसद के शीतकालीन सत्र में उठाए जाने वाले संभावित मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। जोशी ने एक पत्र में कहा कि विधायी कार्य और संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में संभावित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए लोकसभा/राज्यसभा में राजनीतिक दलों के सदन के नेताओं की बैठक के लिए आपको आमंत्रित करते हुए मुझे खुशी हो रही है।
विज्ञापन
दोनों सदनों को सुचारू रूप से चलाने के लिए सहयोग की अपील
मंत्री ने दोनों सदनों के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने में भी सहयोग मांगा। उन्होंने लिखा कि मैं दोनों सदनों के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए आपका सहयोग भी चाहता हूं। बैठक मंगलवार 6 दिसंबर 2022 को संसद पुस्तकालय भवन, संसद भवन में सुबह 11.00 बजे आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
सात दिसंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र
संसद का शीतकालीन सत्र सात दिसंबर 2022 से शुरू होगा और 29 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें 23 दिनों में 17 बैठकें होंगी। अमृत काल के बीच सत्र के दौरान रचनात्मक बहस और विधायी कार्य व अन्य मदों पर चर्चा के लिए तत्पर हैं।
विज्ञापन