Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Winter Season Weather Updates snowfall rain prediction IMD hailstorm alert mausam samachar in hindi

Winter Season: बर्फबारी से बढ़ीं दुश्वारियां, मध्य प्रदेश-हरियाणा में बारिश; राजस्थान में ओले-बारिश का अलर्ट

Wed, 25 Dec 2024 06:48 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 25 Dec 2024 06:48 AM IST
सार

भीषण ठंड और बर्फबारी के चलते पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पहाड़ बर्फ से लकदक हैं। इससे सैलानी रोमांचित हो रहेे हैं। हालांकि इससे दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं। वहीं, बर्फबारी और ठंडी हवाओं के असर से मैदानी इलाकों का पारा गिर गया है, जिससे कड़ाके की ठंड ने पांव पसार लिए हैं। मंगलवार शाम दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
Winter Season Weather Updates snowfall rain prediction IMD hailstorm alert mausam samachar in hindi
मनाली में बर्फबारी: क्रिसमस मनाने पहुंचे पर्यटक के कारण सड़कों पर वाहनों की कतार - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी

विस्तार

जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बर्फबारी से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई। जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग समेत पर्वतीय इलाके बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं। लगातार हिमपात ने दुश्वारियां भी बढ़ा दी हैं। कई हाईवे और सड़कें बंद हैं। वहीं, हिमाचल के रोहतांग व कूफरी में भारी बर्फबारी के चलते 10 हजार सैलानी फंस गए, जिन्हें सुरक्षित निकाला गया।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के कारण तीन एनएच और 115 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं। बर्फ हटाने के लिए 268 मशीनें तैनात की गई हैं। 70 विभागीय जेसीबी, 96 किराये की मशीनें, 13 उन्नत स्नो ब्लोअर और 13 बुलडोजर वर्तमान में काम कर रहे हैं। पंजाब में घना कोहरा देखने को मिला है। वहीं, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा में बारिश भी हुई। राजस्थान के गंगानगर, अनूपगढ़, चुरू और बीकानेर में 10 मिमी तक बारिश हुई। राजस्थान में अगले तीन दिन और मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन ओले-बारिश का अलर्ट है। इसके चलते राजस्थान सरकार ने 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है।
विज्ञापन


घाटी के सभी जिलों में पारा सामान्य से 2 से 5 डिग्री नीचे...मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 27 व 28 दिसंबर को चिनाब वैली और पीर पंजाल रेंज में बर्फबारी के आसार हैं। 31 दिसंबर और नए साल पर 1 से 3 जनवरी को भी हल्की बर्फबारी हो सकती है। घाटी के लगभग सभी जिलों में रात का पारा सामान्य से 2 से 5 डिग्री तक नीचे चल रहा है। राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 6.6, पहलगाम में माइनस 7.8, गुलमर्ग में माइनस 7.4, बनिहाल में माइनस 2 और जम्मू में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • माइनस 20.6 सेल्सियस गंगोत्री  का न्यूनतम पारा
  • माइनस 8.9 यमुनोत्री में रहा  रात का तापमान
  • माइनस में पारा : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम पारा माइनस 7.8 डिग्री व हिमाचल के कुकुमसेरी में माइनस 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • बढ़ेगी ठंड : दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा में पारा दो दिन में दो डिग्री तक गिरने का अनुमान है।
क्रिसमस से एक दिन पहले औली में जमकर बर्फबारी, उमड़े सैलानी
क्रिसमस से एक दिन पहले औली में जमकर बर्फबारी हो गई। इससे औली में पर्यटकों की संख्या में तेजी से इजाफा हो गया। देर शाम तक लगभग 5,000 पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। सोमवार देर रात को औली में बर्फबारी शुरू हुई। सुबह यहां करीब आधा फीट तक बर्फ जम चुकी थी। यहां क्रिसमस मनाने पहुंचे पर्यटक बर्फ में खूब अटखेलियां करते रहे। कई पर्यटक स्कीइंग में भी हाथ आजमाते रहे। पूरा औली बर्फ से ढका दिखा।

हिमाचल : 350 बंद सड़कों में से 235 को किया बहाल
हिमाचल प्रदेश में दूसरे दिन भी बर्फबारी का दौर जारी है। व्हाइट क्रिसमस के लिए शिमला, मनाली पहुंचे पर्यटकों को दुश्वारियों का भी सामना करना पड़ा। लाहौल के सिस्सू, कोकसर से अटल टनल रोहतांग तक बर्फ में फंसे 9,500 और कुफरी में फंसे 1500 सैलानियों को सोमवार देर रात से सुबह तक निकाला गया। प्रदेश में अभी भी तीन एनएच और 115 सड़कों पर यातायात ठप है। मंगलवार सुबह 350 सड़कें ठप थीं, जिनमें से 235 को बहाल कर दिया है। 356 बिजली ट्रांसफार्मर अभी भी ठप हैं।


गंगोत्री में पारा माइनस 20.6 डिग्री
गंगोत्री में मंगलवार को न्यूनतम तापमान माइनस 20.6 डिग्री व अधिकतम माइनस 12.5, यमुनोत्री में न्यूनतम माइनस 8.9 व अधिकतम माइनस 2.5, केदारनाथ में न्यूनतम माइनस 13 व अधिकतम माइनस 8 डिग्री रहा। देहरादून के चकराता में भी खूब बर्फबारी हुई। उत्तराखंड में बुधवार व बृहस्पतिवार को पाला गिरने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed