फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wings India Boeing 777-9 aircraft will come to India 10 aircraft placed last year

Wings India: विंग्स इंडिया में पहली बार भारत आएगा बोइंग का 777-9 विमान, पिछले वर्ष दिया है 10 विमानों का ऑर्डर

Sat, 13 Jan 2024 06:27 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 13 Jan 2024 06:27 AM IST
सार

विंग्स इंडिया 2024 में बोइंग की तरफ से अत्याधुनिक तकनीकों, सेवाओं, शीर्ष स्तरीय प्रशिक्षण क्षमताओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा भारत के विमानन क्षेत्र के विकास ग्राहकों और उद्योग भागीदारों के साथ जुड़ने के लिए भी यह अहम अवसर है।

विज्ञापन
Wings India Boeing 777-9 aircraft will come to India 10 aircraft placed last year
बोइंग 777-9 विमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बोइंग का आलीशान विमान 777-9 जेट पहली बार विग्स इंडिया में शामिल होने भारत आ रहा है। 18-19 जनवरी को हैदराबाद में होने जा रहे विंग्स इंडिया में शामिल होने के लिए जेट 16 जनवरी को भारत पहुंचेगा। एअर इंडिया ने पिछले वर्ष बोइंग को ऐसे 10 जेटों का ऑर्डर दिया है। भारत में बढ़ते अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखकर एअर इंडिया ने इन बड़े विमानों की खरीद का सौदा किया है।

विज्ञापन


बोइंग के यह नवीनतम पीढ़ी के व्यावसायिक विमान हैं। बोइंग इंडिया के अध्यक्ष सलिल गुप्ते ने कहा कि भारत के नागरिक उड्डयन विकास को बढ़ावा देने के लिए हमारा समर्पण अटल है, जो आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप कुशल विमान, शीर्ष सेवाएं और अभिनव समाधान प्रदान कर रहा है। विंग्स इंडिया 2024 में बोइंग की तरफ से अत्याधुनिक तकनीकों, सेवाओं, शीर्ष स्तरीय प्रशिक्षण क्षमताओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा भारत के विमानन क्षेत्र के विकास ग्राहकों और उद्योग भागीदारों के साथ जुड़ने के लिए भी यह अहम अवसर है।
विज्ञापन


जीएमआर एयरोटेक्निक के साथ की साझेदार
उन्होंने कहा कि भारत के नागरिक उड्डयन उद्योग के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निवेश के तहत बोइंग ने हैदराबाद में बोइंग कन्वर्टेड फ्रेटर लाइन स्थापित करने और गुड़गांव में एक ग्लोबल सपोर्ट सेंटर स्थापित करने के लिए जीएमआर एयरोटेक्निक के साथ साझेदारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त, आने वाले दो दशकों में भारत में पायलटों की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद के लिए बुनियादी ढांचे और पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रमों में 10 करेाड़ डॉलर का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed