फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wing Commander Pooja Thakur moves Armed Forces Tribunal for permanent commission.

स्थायी कमीशन के लिए आर्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल पहुंची विंग कमांडर पूजा ठाकुर

Thu, 14 Jul 2016 03:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 14 Jul 2016 03:04 PM IST
विज्ञापन
Wing Commander Pooja Thakur moves Armed Forces Tribunal for permanent commission.
- फोटो : pti
भारतीय वायुसेना की ओर से विंग कमांडर पूजा ठाकुर को स्थायी कमीशन नहीं देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विंग कमांडर पूजा ठाकुर ने स्थायी कमीशन के लिए आर्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल का रुख किया है।
विज्ञापन

 


आर्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल ने पूजा ठाकुर के मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय वायुसेना से इस मामले पर 4 हफ्ते में जवाब मांगा है। पूजा ठाकुर के वकील सुधांशु पांडेय ने इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन

 


विंग कमांडर पूजा ठाकुर वही हैं जिन्होंने साल 2015 में अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा के भारत दौरे के दौरान राष्ट्रपति भवन में गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया था।

ओबामा के भारत दौरे पर पूजा ने दिया था गॉर्ड ऑफ ऑनर

Wing Commander Pooja Thakur moves Armed Forces Tribunal for permanent commission.
ताजा विवाद उस वक्त सामने आया जब भारतीय वायुसेना ने पूजा ठाकुर को स्थायी कमीशन देने से इंकार कर दिया। पूजा ठाकुर ने वायुसेना के फैसले को एकतरफा, भेदभावपूर्ण, मनमाना और अनुचित करार दिया है। इसी मामले को लेकर उन्होंने आर्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल में शिकायत दर्ज कराई।

पूजा ठाकुर, हैदराबाद वायुसेना एकेडमी की साल 2000 बैच की अधिकारी हैं। वह राजस्थान की रहने वाली हैं और पिछले 13 साल से भारतीय वायुसेना में अपनी सेवाएं दे रही हैं। उनकी ताजा पोस्टिंग दिल्ली वायुसेना मुख्यालय के पब्लिसिटी सेल 'दिशा' में किया गया है। जिससे वह नाराज हैं। बता दें कि पूजा ठाकुर के पिता भारतीय सेना के कर्नल रह चुके हैं।

हाल ही में तीन भारतीय फ्लाइंग कैडेट्स अवनी चतुर्वेदी, भावना कंठ और मोहाना सिंह ने इतिहास रचते हुए भारतीय वायुसेना में पहली महिला पायलट के तौर पर कमीशन हासिल किया। उन्होंने भारतीय वायुसेना में फाइटर स्क्वाड्रन के तौर पर कमीशन हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed