फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   will Tejashwi emerge as the biggest leader of opposition, litmus test in assembly and Lok Sabha elections

Nitish Kumar: तेजस्वी विपक्ष के सबसे बड़े नेता बनकर उभरेंगे, लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव में अग्निपरीक्षा

Sun, 28 Jan 2024 02:06 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Sun, 28 Jan 2024 02:06 PM IST
सार

पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में जब कि भाजपा और जदयू ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, उस चुनाव में भी राष्ट्रीय जनता दल सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।

विज्ञापन
will Tejashwi emerge as the biggest leader of opposition, litmus test in assembly and Lok Sabha elections
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीतीश कुमार लालू प्रसाद यादव का साथ छोड़ एक बार फिर भाजपा के साथ सरकार बनाने की तैयारी कर चुके हैं।रविवार को उन्होंने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। आज शाम ही उनके दुबारा शपथ लेने की संभावना है। इस पूरे प्रकरण में भाजपा और नरेंद्र मोदी विजयी बनकर उभरे हैं। नीतीश कुमार को अपने पाले में लाकर उन्होंने न केवल विपक्ष के इंडिया गठबंधन के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम किया है, बल्कि 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी जीत की राह भी आसान कर ली है। 
विज्ञापन


लेकिन इस पूरे प्रकरण का एक असर यह भी होगा कि पूरा गैर भाजपाई मतदाता राष्ट्रीय जनता दल के नीचे एकजुट हो सकता है। यहां तक कि नीतीश कुमार के पारंपरिक मतदाताओं का एक हिस्सा भी तेजस्वी यादव के साथ जा सकता है। यदि ऐसा हुआ तो तेजस्वी यादव बिहार में विपक्ष के सबसे बड़े नेता के तौर पर उभर सकते हैं। 
विज्ञापन


पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में जब कि भाजपा और जदयू ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, उस चुनाव में भी राष्ट्रीय जनता दल सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। एआईएमआईएम के द्वारा कुछ मतों को काटने और तेजस्वी यादव के कमजोर अनुभव के कारण तेजस्वी यादव सरकार बनाने से वंचित रह गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अब जिस तरह की वर्तमान चुनावी परिस्थितियां बन रही हैं, और बिहार की राजनीति में बेहद प्रभावशाली मुस्लिम मतदाताओं का रुझान राजद या कांग्रेस के पक्ष में झुकाव हुआ है, आगामी चुनाव में पूरा गैर भाजपाई वोटर राजद के नीचे एकत्र हो सकता है। इससे तेजस्वी यादव विपक्ष के सबसे बड़े नेता बनकर उभर सकते हैं।  


ये होंगे मुद्दे
इस चुनाव में तेजस्वी यादव यह दावा कर सकते हैं कि उनके प्रयास के कारण ही बिहार में जातीय जनगणना हुई है। आरक्षण की सीमा में बढ़ोतरी हुई है और भारी संख्या में युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं। बिहार का जातीय समीकरण इस तरह का है कि वहां उनके इस मुद्दे के खरीदार काफी संख्या में होंगे और उन्हें इसका लाभ मिल सकता है। यही कारण है कि महागठबंधन या इंडिया गठबंधन के लिए इस पूरे नकारात्मक प्रकरण में तेजस्वी यादव के लिए बड़ा अवसर दिखाई दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed