{"_id":"58bc1f7d4f1c1b1854e7e976","slug":"will-soon-big-news-on-application-in-upsc","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSC में जल्द आवेदन करने पर मिलेगी बड़ी खुशखबरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
UPSC में जल्द आवेदन करने पर मिलेगी बड़ी खुशखबरी
amarujala.com- presented by: नवीन चौहान
Updated Sun, 05 Mar 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग
संघ लोक सेवा आयोग केंद्र सरकार में महिला अधिकारियों की संख्या बढ़ाने के लिए कदम उठा रहा है। आयोग का कहना है कि परीक्षार्थियों को जल्दी आवेदन करने से उनकी पसंद का परीक्षा केंद्र मिलेगा। इस साल होने वाली परीक्षा के लिए जारी एक अधिसूचना में कहा गया, ‘सरकार लिंग अनुपात को दर्शाने वाला कार्यबल तैयार करने और महिलाओं को आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रयासरत है।’
विज्ञापन
इस साल की प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 मार्च है। इस साल की प्रारंभिक परीक्षा 18 जून को होगी। देशभर में परीक्षा के लिए 72 केंद्र हैं। प्रतिवर्ष इस परीक्षा का आयोजन तीन चरणों में होता है जिसमें प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार होता है। इस साल की प्रारंभिक परीक्षा 18 जून को होगी। यूपीएससी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) जैसे कई महत्वपूर्ण लोक सेवाओं के लिए अधिकारियों के चयन के लिए परीक्षा आयोजित करती है।
विज्ञापन