फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will bat aggressively, field properly to win on this pitch: Azharuddin on Telangana assembly seat contest

Telangana Polls: अजहरुद्दीन बोले- चुनावी पिच पर करूंगा आक्रामक बल्लेबाजी, कांग्रेस आलाकमान को लेकर कही यह बात

Sun, 29 Oct 2023 07:05 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 29 Oct 2023 07:05 PM IST
सार

Telangana Polls: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह उत्तर प्रदेश से सांसद बनने और फिर टोंक-सवाई माधोपुर से 2014 का लोकसभा चुनाव असफलतापूर्व लड़ने के बाद अपने गृह राज्य से चुनाव लड़ना चाहते हैं और तेलंगाना के लोगों के लिए कुछ करना चाहते हैं। 

विज्ञापन
Will bat aggressively, field properly to win on this pitch: Azharuddin on Telangana assembly seat contest
मोहम्मद अजहरुद्दीन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिकेट के मैदान में कभी धुंआधार बल्लेबाजी और तेजी से गेंद लपकने के लिए पहचाने जाने वाले मोहम्मद अजहरुद्दीन तेलंगाना की चुनावी पिच पर उतरने को तैयार हैं। रविवार को उन्होंने कहा कि वह इस नई पिच पर आक्रामक बल्लेबाजी और उचित क्षेत्ररक्षण करेंगे। कांग्रेस ने उन्हें जुबली हिल्स सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। क्रिकेट के क्षेत्र में अजहरुद्दीन ने एक अलग छाप छोड़ी थी। 

विज्ञापन

 

इससे पहले उन्होंने 2009 में उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद लोकसभा सीट से जीत दर्ज कर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। बाद में 2014 में वह 2014 में राजस्थान की टोंक-सवाई माधोपुर सीट से हार गए थे। अब वह पहली बार तेलंगाना के चुनावी मैदान में उतरे हैं। वह सिकंदराबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आने वाली जुबली हिल्स विधानसभा सीट भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से छीनने की कोशिश करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह उत्तर प्रदेश से सांसद बनने और फिर टोंक-सवाई माधोपुर से 2014 का लोकसभा चुनाव असफलतापूर्व लड़ने के बाद अपने गृह राज्य से चुनाव लड़ना चाहते हैं और तेलंगाना के लोगों के लिए कुछ करना चाहते हैं। 

विज्ञापन

अजहरुद्दीन ने कहा, मुझे अपने राज्य से इस बार टिकट पाकर बहुत खुशी हुई। मैं आलाकमान - मल्लिकार्जुग खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सबसे महत्वपूर्ण हमारे पीसीसी प्रमुख ए रेवंत रेड्डी को मुझे यह अवसर देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। इंशा अल्लाह हम अपना सर्वश्रेठ प्रयास करेंगे और चुनाव जीतेंगे। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस के पक्ष में ‘बदलाव की बयार’ बह रही है और ‘हम निश्चित रूप से जीतेंगे।’

उन्होंने कहा, ‘यह सही समय है, हमारे पास सही लोग हैं, हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं और जनता भी चाहती है कि कांग्रेस सत्ता में आए। केवल कुछ शहरी इलाकों में विकास हुआ है और कहीं नहीं, इसलिए हम वहां ध्यान केंद्रित करेंगे और हमने जो छह गारंटी दी हैं, हम निश्चित रूप से उन्हें लागू करेंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed