फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   wife used to do gambling on pretext of going gym, husband says not ready to live with her

गुजरात: जिम के बहाने पत्नी खेलती थी जुआ, हारने पर पति बोला- नहीं रखूंगा साथ

Sat, 04 Jan 2020 10:48 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 04 Jan 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
wife used to do gambling on pretext of going gym, husband says not ready to live with her
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Wikipedia

गुजरात के राजकोट में जुए की लत का शिकार एक महिला 12 लाख रुपये हार गई। भरपाई के लिए उसने घर के गहनों को फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखवाकर कर्ज ले लिया। पति और ससुरालवालों को उसकी इस हरकत के बारे में तब पता चला जब एक महिला 11 लाख रुपये का तगादा करने पहुंची।

विज्ञापन


महिला के पति अंकित भीमाणी ने अपनी पत्नी एकता के खिलाफ राजकोट के भक्तिनगर में शिकायत दर्ज करवाई है। पति का आरोप है कि पत्नी जिम के बहाने 10:30 बजे घर से निकलती थी और दोपहर डेढ़ बजे पहुंचती थी। इस दौरान वह किसी क्लब में जुआ खेला करती थी। 

विज्ञापन

जुए की लत में गहने चुराकर रखे गिरवी

अंकित का कहना है कि शारदीय नवरात्र के आठवें दिन एकता घर से बिना बताए अपने मायके चली गई। नवमी के दिन जब मैं घर पर था तो एक महिला आई। जिसने बताया कि एकता जुए में 11 लाख रुपये हार चुकी है और वह रुपयों का तगादा करने के लिए आई थी। हमने उससे कहा कि हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है। एकता हमें बिना बताए अपने मायके चली गई है वहीं जाकर तगादा करो तो महिला वापस चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तिजोरी जांचने पर पता चली जुए की लत

एकता के जुए की लत के बारे में पता चलने पर मां रंजनबहन ने घर की तिजोरी खोलकर गहनों की जांच की तो सोने का हार, अंगूठी सहित 5.60 लाख रुपए मूल्य के 11 गहने गायब मिले। एकता को फोन करके जब इस बारे में पूछा तो उसने जुए में हारी हुई रकम की भरपाई के लिए आभूषण चुराने की बात कही।

नहीं रखना चाहता अपने साथ

एकता के पति अंकित का कहना है कि हमें उसपर बिलकुल भी शक नहीं था। उसने मेरे साथ विश्वासघात किया है। परिवार के सदस्यों के साथ धोखा किया है। इसी वजह से मैं उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed