फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wife Nandini Devi and mother Kaleshia of Constable Vikas Kumar receive his Shaurya Chakra (posthumously) 

Shaurya Chakra: राष्ट्रपति ने प्रदान किए वीरता पुरस्कार, ग्रुप कैप्टन वरुण सहित इन शहीदों को मिला मरणोपरांत शौर्य चक्र

Tue, 31 May 2022 08:58 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 31 May 2022 08:58 PM IST
सार

राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शहीद विकास कुमार की पत्नी व मां को शौर्य चक्र (मरणोपरांत) प्रदान किया। 

विज्ञापन
Wife Nandini Devi and mother Kaleshia of Constable Vikas Kumar receive his Shaurya Chakra (posthumously) 
Shaurya Chakra to Vikas Kumar - फोटो : ANI

विस्तार

204 कोबरा सीआरपीएफ कांस्टेबल विकास कुमार को मरणोपरांत शौर्य चक्र दिया गया है। शहीद विकास कुमार की पत्नी नंदिनी देवी और मां कलेशिया को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उनके शौर्य चक्र (मरणोपरांत) प्रदान किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन

कांस्टेबल कुलदीप कुमार को भी शौर्य चक्र 
राष्ट्रपति ने 118 सीआरपीएफ के कांस्टेबल कुलदीप कुमार उरवान को उनकी वीरता के लिए मरणोपरांत शौर्य चक्र प्रदान किया। उनकी पत्नी बंदना उरवान ने राष्ट्रपति से यह पुरस्कार लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




कमांडो देबाशीष सेठी और सुधीर कुमार टुडू को भी शौर्य चक्र
ओडिशा पुलिस के कमांडो देबाशीष सेठी और सुधीर कुमार टुडू को राष्ट्रपति भवन में शौर्य चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। देबासिस सेठी के माता-पिता छाया और सनातन सेठी और सुधीर कुमार टुडू की मां ज्वाला टुडू ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से पुरस्कार प्राप्त किया।


ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को भी शौर्य चक्र
ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को भी शौर्य चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उनकी पत्नी गीतांजलि सिंह और मां उमा सिंह ने ग्रहण किया। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने 8 दिसंबर 2021 को हेलिकॉप्टर दुर्घटना के दौरान अपनी जान गंवा दी थी, इस हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और 13 अन्य लोगों की जान चली गई थी।


परम विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किए गए
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने रक्षा अलंकरण समारोह-2022 में राष्ट्रपति भवन में परम विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किए।



राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन में वीरता पुरस्कार और विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं के साथ।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed