{"_id":"637a572c5006bd695b17e0d6","slug":"wife-and-son-killed-former-navy-personnel-in-bengal-cut-the-body-into-five-pieces","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: बंगाल में पत्नी और बेटे ने की पूर्व नौसेना कर्मी की हत्या, शव के किए पांच टुकड़े","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: बंगाल में पत्नी और बेटे ने की पूर्व नौसेना कर्मी की हत्या, शव के किए पांच टुकड़े
Sun, 20 Nov 2022 10:04 PM IST
शक्तिराज सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 20 Nov 2022 10:04 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल के बारूईपुर इलाके में पत्नी और बेटे ने मिलकर पूर्व नौसेना कर्मी की कथित रूप से नृशंस हत्या कर दी। हत्या के बाद बेटे ने मां के साथ मिलकर पिता के शव को आरी से काटकर पांच टुकड़े किए और फिर धीरे-धीरे उसे प्लास्टिक में लपेटकर तालाब व जंगलों में ठिकाने लगा दिया।
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में श्रद्धा के 35 टुकड़ें करने की घटना अभी लोग भूल भी नहीं पाए थे कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारूईपुर इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पत्नी और बेटे ने मिलकर पूर्व नौसेना कर्मी की कथित रूप से नृशंस हत्या कर दी। हत्या के बाद बेटे ने मां के साथ मिलकर पिता के शव को आरी से काटकर पांच टुकड़े किए और फिर धीरे-धीरे उसे प्लास्टिक में लपेटकर तालाब व जंगलों में ठिकाने लगा दिया।
घटना के बारे में बारूईपुर पुलिस के मुताबिक गत शुक्रवार को एक तालाब से क्षत-विक्षत शव का टुकड़ा बरामद किया गया है जो की प्लास्टिक में लिपटा हुआ था।
पुलिस की छानबीन में खुलासा हुआ कि यह शव पूर्व नौसेना कर्मी उज्ज्वल चक्रवर्ती (55) का है। पुलिस ने इस संबंध में पत्नी श्यामली और बेटा जय चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में पता चला है कि पालिटेक्निक कोर्स की फीस व अक्सर शराब पीने को लेकर पिता से बेटे का 14 नवंबर की रात विवाद हुआ था।
विवाद इतना बढ़ गया कि मां- बेटे ने मिलकर उज्जवल को जोर का धक्का दे दिया, जिससे वह गिर पड़े। फिर बेटे ने गला दबाकर कथित रूप से हत्या कर दी। इसके बाद शव को बाथरूम में ले जाकर दोनों मां- बेटे ने आरी से उसके टुकड़े-टुकड़े किए। फिर रात के अंधेरे में घर के पास तालाब और जंगल में शव के अलग-अलग टुकड़ों को प्लास्टिक में लपेट कर फेंक दिया। पुलिस के अनुसार शरीर के चार हिस्से मिल गए हैं जबकि हाथ की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पूर्व नौसेना कर्मी उज्ज्वल चक्रवर्ती 22 साल पहले इंडियन नेवी से रिटायर हुए थे, जिसके बाद उन्होंने दो अन्य प्राइवेट कंपनियों में कार्य किया था।