फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today Update in UP Bihar Jharkhand News widespread rain thunderstorms likely over north west central and east India from feb 3 to 5 warns imd

Weather Today: 3-5 फरवरी को पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड में बारिश की संभावना - मौसम विभाग

Tue, 02 Feb 2021 12:03 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 02 Feb 2021 12:03 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in UP Bihar Jharkhand News widespread rain thunderstorms likely over north west central and east India from feb 3 to 5 warns imd
आज का मौसम - फोटो : अमर उजाला

इस हफ्ते भारत के उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी क्षेत्रों के कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश का संभावना हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने इस बात की जानकारी दी है। एक प्रेरित चक्रवाती सर्कुलेशन मध्य पाकिस्तान की तरफ बढ़ रहा है, जो पश्चिमी राजस्थान से सटा हुआ है।

विज्ञापन


इस चक्रवाती सर्कुलेशन की वजह से आज रात से उत्तर पश्चिम भारत और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में मौसम पर प्रभाव पड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने एक बयान में पश्चिमी विक्षोभ और निचले स्तर के दक्षिण पूर्वी इलाकों के साथ मध्य और उत्तर पश्चिम भारत में तीन से पांच फरवरी तक बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन


दो फरवरी की रात से पांच फरवरी तक तेज हवाएं, बिजली कड़कना और बारिश या फिर बर्फबारी देखी जा सकती है। तीन से चार फरवरी को जम्मू-कश्मीर और चार फरवरी को हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी कि तीन से पांच फरवरी को उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और बिजली के साथ गड़गड़ाहट और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इसके अलावा चार से पांच फरवरी को उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।


राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुुमान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी का कहना है कि ये एक गहन पश्चिमी विक्षोभ होगा, जो पूर्व से लेकर उत्तर पश्चिमी भारत तक कई इलाकों के मौसम पर असर डालेगा। इन इलाकों में बारिश और बिजली की गरजना की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed