Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Why does not Congress see Holi in Eid minister Nitesh Rane takes aim Sonia Gandhi Mallikarjun Kharge

'कांग्रेस को ईद में होली क्यों नहीं दिखती?': खरगे के बयान पर नितेश राणे हमलावर, कांग्रेस नेताओं को दी चुनौती

Mon, 09 Nov 2026 10:59 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत तिवारी Updated Mon, 09 Nov 2026 10:59 PM IST
सार

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे पर हिंदू धर्म और त्योहारों को लेकर दोहरे रवैये का आरोप लगाया है। उन्होंने सोनिया गांधी से राम मंदिर पर अपनी राय स्पष्ट करने और खरगे को ईद तथा रमजान पर भी दिवाली की तरह बधाई देने की चुनौती दी है।

विज्ञापन
Why does not Congress see Holi in Eid minister Nitesh Rane takes aim Sonia Gandhi Mallikarjun Kharge
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र के मत्स्य पालन एवं बंदरगाह मंत्री नितेश राणे ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने राम मंदिर के बारे में कभी कुछ नहीं कहा। राणे ने आरोप लगाया कि जब भी इस्लाम के बारे में बात की जाती है, तो सोनिया गांधी को बुरा लगता है। इसी तरह बाबरी मस्जिद का जिक्र करने पर भी उन्हें आपत्ति होती है। उन्होंने सवाल किया कि यदि सोनिया गांधी वास्तव में खुद को धर्मनिरपेक्ष मानती हैं, तो फिर राम मंदिर के बारे में उसी भावना से बात क्यों नहीं करतीं?

विज्ञापन


इंडिया गठबंधन के नेताओं पर हिंदू धर्म से द्वेष रखने का आरोप
मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान नितेश राणे ने इंडिया गठबंधन के नेताओं पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गठबंधन के सभी नेता हिंदू धर्म के प्रति द्वेष रखते हैं। राणे ने आरोप लगाया कि ये नेता बाबरी मस्जिद या बाबर के समर्थक हैं और इनके मन में राम मंदिर के प्रति कभी लगाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे नेता कभी हिंदू सनातन धर्म का सम्मान नहीं करेंगे और लगातार हिंदू धर्म के खिलाफ बयानबाजी करते रहेंगे।
विज्ञापन


खरगे को ईद और रमजान पर भी बधाई देने की चुनौती
महाराष्ट्र के मत्स्य पालन एवं बंदरगाह मंत्री नितेश राणे ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिवाली संदेश को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह खरगे ने दिवाली की बधाई दी है, उसी तरह उन्हें ईद और रमजान के अवसर पर भी बधाई देने की हिम्मत दिखानी चाहिए। राणे ने कहा कि इसके बाद देखा जाएगा कि उनकी जुबान अपनी जगह पर रहती है या नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को केवल सनातन हिंदू धर्म के मामले में ही इस तरह की बातें कहने की आदत पड़ गई है और उनकी आपत्ति इसी मानसिकता से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाली में ईद दिखती है तो ईद में होली क्यों नहीं?
राणे ने अपने बयान को आगे बढ़ाते हुए कहा कि यदि किसी को दिवाली में ईद दिखाई देती है, तो फिर ईद में होली और रमजान में दिवाली क्यों नहीं दिखाई देती? उन्होंने सवाल किया कि क्रिसमस के बारे में भी इसी तरह की बातें कहने की हिम्मत क्यों नहीं दिखाई जाती? राणे के मुताबिक, हिंदू समुदाय अपने देश में सब कुछ सहन करता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उसके धर्म और त्योहारों पर लगातार सवाल उठाए जाएं।

हिंदू त्योहारों पर टिप्पणी को लेकर दी चेतावनी
नितेश राणे ने कहा कि किसी को भी बार-बार हिंदू धर्म पर सवाल उठाने या हिंदू त्योहारों पर टिप्पणियां करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि हर समय हिंदू त्योहारों को निशाना बनाकर बयानबाजी नहीं की जा सकती। राणे ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि ऐसा लगातार जारी रहा तो एक समय ऐसा भी आ सकता है, जब महादेव को अपना तीसरा नेत्र खोलना पड़े। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म के प्रति इस तरह की टिप्पणियों पर उनकी आपत्ति है और इसे अनदेखा नहीं किया जा सकता।


ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: किसान की झोपड़ी में दिवाली मनाने पहुंचे शिंदे, बेटी की पढ़ाई और शादी की ली जिम्मेदारी; क्या कहा?

वर्सोवा में मछुआरा समुदाय के साथ मनाई दिवाली
राजनीतिक बयानों के बीच महाराष्ट्र के मत्स्य पालन एवं बंदरगाह मंत्री नितेश राणे ने वर्सोवा में मछुआरा समुदाय के लोगों के साथ दिवाली भी मनाई। इस दौरान उन्होंने समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। सूखे की स्थिति के बीच मछुआरों को हो रही परेशानियों का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय मछुआरा समुदाय की परिस्थितियों और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed