फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Why BJP President JP Nadda gone so angry over statement of former PM Manmohan Singh

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का बयान आते ही भाजपा अध्यक्ष नड्डा इतना क्यों तिलमिला गए?

Mon, 22 Jun 2020 10:33 PM IST
गौरव पाण्डेय शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 22 Jun 2020 10:33 PM IST
सार

  • पूर्व प्रधानमंत्री ने वर्तमान प्रधानमंत्री को दी थी सलाह
  • केंद्र सरकार के जवाब देने के बजाय भड़क गए जेपी नड्डा
  • दुखती रग पर हाथ रखोगे तो क्या होगा?

विज्ञापन
Why BJP President JP Nadda gone so angry over statement of former PM Manmohan Singh
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने उत्तराधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वक्तव्य जारी करके भारत-चीन सीमा पर जारी तनाव को लेकर कुछ नसीहतें दीं। मनमोहन सिंह का यह वक्तव्य कांग्रेस पार्टी के फोरम से आया। पूर्व प्रधानमंत्री की इन नसीहतों पर प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार ने अभी कोई जवाब नहीं दिया है, लेकिन भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का एक के बाद एक कई आक्रामक ट्वीट आए। 

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी के पूर्व महासचिव बीके हरिप्रसाद का कहना है कि पूछिए आखिर नड्डा साहब इतना क्यों तिलमिला गए हैं? क्या प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कुछ गलत कह दिया है? कांग्रेस पार्टी के एक विभाग के प्रमुख का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शालीन भाषा और शालीन व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। 
विज्ञापन


वह तोल कर और कम बोलते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में अपने 10 साल के अनुभव के आधार पर बनी समझ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी है। हमारे नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से मोदी से उसे विनम्रता से मान लेने का आग्रह किया है। अब इसमें भी भाजपा को बुरा लग रहा है तो कोई क्या कह सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र का कहना है कि जेपी नड्डा के ट्वीट से साफ है कि दाल में कुछ काला है। इसलिए उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बोला गया सच हजम नहीं हो रहा है। वह इसको जानबूझकर सैनिकों के हौसले और इतिहास से जोड़कर नया रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। सूत्र का कहना है कि कांग्रेस से प्रधानमंत्री और भाजपा को चाहिए कि वह कुछ अच्छा करके दिखाएं।

कांग्रेस को मिल गई संजीवनी

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का वक्तव्य आने के बाद मानो कांग्रेस को संजीवनी मिल गई हो। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की आक्रमकता में सोमवार को काफी इजाफा हुआ। राहुल ने एक बार से अधिक ट्वीट किया। उन्होंने शाम होते-होते सवाल उठाया कि आखिर चीन की मीडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इतनी तारीफ क्यों कर रहा है। पार्टी के मीडिया विभाग के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता जीतू पटवारी समेत अन्य ने मनमोहन सिंह के आवाज को धार दी।

सोशल मीडिया पर छाए रहे मनमोहन सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का वक्तव्य सोशल मीडिया पर भी खूब पढ़ गया। कांग्रेस की आईटीसेल से जुड़े रोहन गुप्ता के अनुसार सोशल मीडिया पर पूर्व प्रधानमंत्री के वक्तव्य को लोगों ने खूब पसंद किया। लोगों की प्रक्रिया से साफ लग रहा है कि लोग मौजूदा केंद्र सरकार के चीन से निबटने के तरीके से खुश नहीं है। 

कांग्रेस के लिए सबसे अच्छा दिन इस मायने में रहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के वक्तव्य को लेकर भाजपा, उसके सोशल मीडिया पर प्रवक्ता भी रक्षात्मक भूमिका में रहे। मर्यादा या स्थिति की गंभीरता को समझकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कोई हमला नहीं बोला। अमित शाह ने पुरी में भगवान जगन्नाथ की यात्रा पर ट्वीट किया, लेकिन इस मुद्दे पर खामोश रहे।

रक्षात्मक रही भाजपा

भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा आज किसी भाजपा नेता ने इस मुद्दे पर मुंह खोलना उचित नहीं समझा। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने संभलकर प्रतिक्रिया दी। मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मनोमोहन सिंह शरीफ आदमी हैं। उन्होंने बयान दिया नहीं है, बल्कि दिलवाया गया है। नकवी के अनुसार पिछले दिनों राहुल गांधी के कई बयान बहुत अर्मादित रहे। जिन लोगों ने राहुल गांधी को बयान लिखकर दिया, उन्होंने ही मनमोहन सिंह को भी लिखकर दिया है। 

भाजपा के दो प्रवक्ताओं ने फोन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। एक प्रवक्ता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि  पूर्व प्रधानमंत्री को अपनी सवाल उठाने के पहले 10 साल की यूपीए सरकार के कामकाज को देख लेना चाहिए। भाजपा के एक अन्य पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को ऐसे समय में देश के सैनिकों का मनोबल गिराने का कोई प्रयास नहीं करना चाहिए। मनमोहन सिंह के वक्तव्य के बारे में पूछे जाने पर सूत्र ने कहा कि उनके पास इस मुद्दे पर बोलने के लिए कुछ भी नहीं है। 

कांग्रेस यहां मनमोहन सिंह को ढाल बना रही है। नड्डा की आक्रमकता पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वह अपना काम अच्छी तरह से कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed