फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Who will BJP make the CM in Rajasthan Vasundhara Raje invited many MLAs for dinner know its meaning

Vasundhara Raje: राजस्थान में BJP किसे बनाएगी CM? वसुंधरा ने कई विधायकों को डिनर पर बुलाया, जानें इसके मायने

Mon, 04 Dec 2023 10:33 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Mon, 04 Dec 2023 10:33 PM IST
सार

भाजपा नेतृत्व के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि 6 महीने की अंदर ही उसे लोकसभा चुनाव के लिए जाना है। ऐसे में वह किसी ऐसे चेहरे पर दांव खेलना चाहेगी जो उसे आने वाले लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत दिला सके। इसके लिए सामाजिक समीकरणों को भी साधा जाएगा। भाजपा नेतृत्व ऐसे किसी नेता को नाराज भी नहीं करना चाहेगा, जो लोकसभा चुनाव में उसके लिए मुसीबत बने। 

विज्ञापन
Who will BJP make the CM in Rajasthan Vasundhara Raje invited many MLAs for dinner know its meaning
वसुंधरा राजे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधानसभा चुनाव में शानदार सफलता हासिल करने के बाद भाजपा में मुख्यमंत्री पद की दौड़ शुरू हो गई है। अलग-अलग नेता अपने-अपने तरीके से मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा की ओर से दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकी वसुंधरा राजे सिंधिया ने आज अपने जयप्रकाश स्थित आवास पर भाजपा विधायकों को लंच और डिनर कराकर यह दिखाने की कोशिश की है कि उनके पास कई विधायकों का समर्थन है। इस तरीके से वह पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर उन्हें मुख्यमंत्री घोषित करने के लिए दबाव बनाना चाहती हैं। हालांकि, भाजपा के सूत्र बता रहे हैं कि उनकी यह रणनीति फिलहाल काम नहीं करने वाली। पार्टी नेतृत्व पर्याप्त समय लेकर निर्वाचित प्रतिनिधियों से बात करके ही कोई निर्णय लेगा। 

विज्ञापन


वसुंधरा राजे सिंधिया के आवास पर भोजन करने के लिए आज लगभग 20 विधायक पहुंचे। कई विधायकों ने कहा है कि वसुंधरा राजे सिंधिया पार्टी की बड़ी नेता हैं। राजस्थान में वे बहुत लोकप्रिय हैं और उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। साथ ही विधायकों ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी जो भी फैसला लेगी, वे उसके साथ हैं। विधायकों के इस खुले स्वीकार से यह भी साफ हो गया है कि पार्टी में कोई अलग गुट बनने की कोई संभावना नहीं है। पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व जिसे भी अवसर देगा, पार्टी पूरी तरह से उसके साथ एकजुट हो जाएगी। 
विज्ञापन


भाजपा नेतृत्व के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि 6 महीने की अंदर ही उसे लोकसभा चुनाव के लिए जाना है। ऐसे में वह किसी ऐसे चेहरे पर दांव खेलना चाहेगी जो उसे आने वाले लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत दिला सके। इसके लिए सामाजिक समीकरणों को भी साधा जाएगा। भाजपा नेतृत्व ऐसे किसी नेता को नाराज भी नहीं करना चाहेगा, जो लोकसभा चुनाव में उसके लिए मुसीबत बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यही कारण है कि भाजपा नेतृत्व सभी दावेदारों से बातचीत करके ही कोई निर्णय लेना चाहता है। माना यह भी जा रहा है कि भाजपा वसुंधरा राजे सिंधिया को भी नाराज नहीं करना चाहेगी क्योंकि राजस्थान में वे बहुत लोकप्रिय हैं और आज भी मतदाताओं का एक बड़ा वर्ग उनके साथ जुड़ा हुआ है। लोकसभा चुनावों के ठीक पहले  भाजपा इस वर्ग को भी नाराज नहीं करना चाहेगी।


दरअसल, विधानसभा चुनाव घोषित होने के पहले से ही भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और वसुंधरा राजे सिंधिया के बीच सब कुछ ठीक न होने की बात कही जा रही थी। एक रणनीति के तहत भाजपा ने राजस्थान सहित किसी भी राज्य में मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं किया। इसे पुराने चेहरों के नाम पर होने वाली गुटबाजी को रोकने और उनके नाम पर मतदाताओं के बीच किसी नकारात्मक लहर को रोकने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा था। फिलहाल भाजपा की रणनीति सफल साबित हुई और उसने तीन बड़े राज्यों में बड़ी जीत हासिल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed