{"_id":"634ca1bb8329810cd711eeb6","slug":"who-sent-legal-notice-to-maiden-pharmaceuticals-limited-for-putting-logo","type":"story","status":"publish","title_hn":"WHO: ‘लोगो’ लगाने पर मेडेन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड को डब्ल्यूएचओ ने भेजा लीगल नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
WHO: ‘लोगो’ लगाने पर मेडेन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड को डब्ल्यूएचओ ने भेजा लीगल नोटिस
Mon, 17 Oct 2022 05:58 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 17 Oct 2022 05:58 AM IST
सार
ड्रग कंट्रोलर डॉ. वीजी सोमानी ने इसी पत्र के जवाब में लिखा है कि बच्चों के उपचार को लेकर अब तक जो जानकारी साझा की है वो पर्याप्त नहीं है। उन्होंने डब्ल्यूएचओ से सात अलग-अलग तरह के दस्तावेज मांगे हैं और मरने वाले बच्चों के अलावा अन्य बीमार बच्चों की सैंपल रिपोर्ट भी मांगी है।
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दवा पैकिंग पर अपना लोगो इस्तेमाल करने के कारण मेडेन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड को लीगल नोटिस भेजा है। डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञ रुतेडो कुवाना ने 13 अक्तूबर को भारत के ड्रग कंट्रोलर को लिखा, डब्ल्यूएचओ के लीगल सेल की ओर से मेडेन कंपनी के खिलाफ लीगल नोटिस जारी किया है, क्योंकि कंपनी ने सिरप की पैकिंग पर डब्ल्यूएचओ का लोगो इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
हालांकि, लोगो इस्तेमाल करने का अधिकार कंपनी के पास था या नहीं, इसके बारे में सूचना नहीं दी है। पत्र में यह भी लिखा है कि 29 सितंबर से अब तक गांबिया की घटना को लेकर जो जानकारियां मांगी गई थीं उसके बारे में रिपोर्ट नहीं मिली है।
विज्ञापन
डीसीजीआई ने सात दस्तावेज मांगे
ड्रग कंट्रोलर डॉ. वीजी सोमानी ने इसी पत्र के जवाब में लिखा है कि बच्चों के उपचार को लेकर अब तक जो जानकारी साझा की है वो पर्याप्त नहीं है। उन्होंने डब्ल्यूएचओ से सात अलग-अलग तरह के दस्तावेज मांगे हैं और मरने वाले बच्चों के अलावा अन्य बीमार बच्चों की सैंपल रिपोर्ट भी मांगी है।
विज्ञापन