फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Who is Murtaza Ali, who is giving 110 crores for the martyrs families

कौन हैं शहीदों के परिवार वालों को 110 करोड़ देने का एलान करने वाले मुर्तजा अली?

Mon, 04 Mar 2019 12:44 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 04 Mar 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
Who is Murtaza Ali, who is  giving 110 crores for the martyrs families
मुर्तजा अली - फोटो : Social media

कोटा के मुर्तजा अली ने शनिवार को बताया कि वह शहीदों के परिवार वालों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में 100 करोड़ देंगे। इसके लिए वह प्रधानमंत्री कार्यालय में ई-मेल कर भारत के प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा है। जिसके जवाब में प्रधानमंत्री कार्यालय से उन्हें जवाब मिला कि दो-तीन दिनों के भीतर प्रधानमंत्री से मिलने का समय तय किया जाएगा। 

विज्ञापन


कौन हैं मुर्तजा अली

मुर्तजा अली कोटा के रहने वाले हैं और वह जन्म से ही नेत्रहीन हैं। उनकी पढा़ई कोटा के कॉमर्स कॉलेज से हुई है। उन्होंने वहां से स्नातक की पढ़ाई की उनका परिवारिक व्यापार ऑटोमोबाइल का था। नेत्रहीन होने के कारण उसमें नुकसान हो रहा था। ऐसे में उन्होंने मोबाइल और डिश टीवी के क्षेत्र में काम शुरू किया। वर्ष 2010 में वे किसी काम से जयपुर गए। वहां एक पेट्रोल पंप पर तेल ले रहे थे। वहां पर एक व्यक्ति के मोबाइल पर फोन आया। 
विज्ञापन


उस व्यक्ति ने फोन रिसीव किया और आग लग गई। इसका कारण जानने के लिए उन्होंने स्टडी शुरू की। इस तरह उन्होंने फ्यूल बर्न रेडियेशन टेक्नोलॉजी का इजाद किया। इस टेक्नोलॉजी के जरिए जीपीएस, कैमरा या अन्य किसी उपकरण के बगैर ही किसी भी वाहन को ट्रेस किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मुर्तजा अली बर्न रेडिएशन टेक्नोलॉजी के जरिए जीपीएस, कैमरा या अन्य किसी उपकरण के बगैर ही किसी भी वाहन को ढूंढ निकालने की तकनीक का आविष्कार कर चुके हैं। इस समय मुर्तजा अली, मुंबई में बतौर वैज्ञानिक काम कर रहे हैं। एक कंपनी के साथ करार से उनको अच्छी रकम मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed