{"_id":"652a674bd0fe4b4a46098cdb","slug":"who-is-indian-ambassador-to-israel-sanjeev-singla-leading-the-operation-ajay-2023-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sanjeev Singla: इस्राइल-हमास युद्ध के बीच क्यों चर्चा में हैं संजीव सिंगला, ऑपरेशन अजय में इनकी क्या भूमिका?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sanjeev Singla: इस्राइल-हमास युद्ध के बीच क्यों चर्चा में हैं संजीव सिंगला, ऑपरेशन अजय में इनकी क्या भूमिका?
Sat, 14 Oct 2023 05:02 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Sat, 14 Oct 2023 05:02 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
ऑपरेशन अजय के सूत्रधार संजीव सिंगला
- फोटो :
AMAR UJALA
विस्तार
सात अक्तूबर को हमास के हमले के बाद हमास-इस्राइल के बीच भीषण युद्ध जारी है। जहां हमास के हमले में 1300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, तो वहीं इस्राइल की जवाबी कार्रवाई में गाजा में 1,900 लोग मारे गए हैं। इस बीच, भारत ने अपने नागरिकों को युद्धग्रस्त क्षेत्रों से निकालने के लिए ऑपरेशन अजय शुरू किया है जिसकी कमान इस्राइल में भारतीय राजदूत संजीव सिंगला संभाल रहे हैं। सिंगला और भारतीय दूतावास की टीम लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है।ऐसे में हमें जानना चाहिए कि ऑपरेशन अजय क्या है? ऑपरेशन अजय कैसे चलाया जा रहा है? ऑपरेशन के पीछे का चेहरा कौन है? संजीव सिंगला कौन हैं?
Operation Ajay
- फोटो :
PTI
पहले जानते हैं कि ऑपरेशन अजय क्या है?
आतंकी संगठन हमास के हमले के बाद से इस्राइल, गाजा पट्टी पर ताबड़तोड़ बम बरसा रहा है। साथ ही जमीनी हमले की भी तैयारी है। ऐसे में लेबनान और सीरिया से भी इस्राइल पर हमले की आशंका बनी हुई है। इस्राइल में युद्ध के हालात को देखते हुए भारत सरकार ने वहां से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालना शुरू कर दिया है। इस मिशन को 'ऑपरेशन अजय' नाम दिया गया है।
इस्राइल में फंसे भारतीयों का पहला जत्था शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंच गया। ऑपरेशन अजय के तहत 212 भारतीयों की सुरक्षित स्वदेश वापसी हुई। वहीं, भारतीयों का दूसरा जत्था शनिवार को नई दिल्ली पहुंचा। ऑपरेशन के तहत दो शिशुओं सहित 235 लोग विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे। विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने हवाई अड्डे पर लोगों का स्वागत किया।

ऑपरेशन अजय
- फोटो :
SOCIAL MEDIA
ऑपरेशन अजय कैसे चलाया जा रहा है?
इस्राइल में भारतीय दूतावास की ओर से वहां रह रहे भारतीयों को सलाह जारी की गई है। भारतीयों को तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास में अपना पंजीकरण करना होगा। दूतावास के साथ पंजीकरण करने से उन्हें निकासी की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। दूतावास की ओर से कहा गया है कि पंजीकरण करने से हमारे ईमेल नेटवर्क के माध्यम से विभिन्न घटनाओं के बारे में जानकारी की उपलब्धता की सुविधा भी मिल सकेगी। पंजीकरण के लिए https://indembassyisrael.gov.in/whats?id=dwjwb लिंक जारी किया गया है।
इस्राइल में भारतीय दूतावास की ओर से 24x7 आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर, संपर्क नंबर और ईमेल आईडी भी जारी की गई है। जो इस प्रकार है- +972-35226748 and +972-543278392 Email: cons1.telaviv@mea.gov.in

इस्राइल में भारतीय राजदूत संजीव सिंगला
- फोटो :
SOCIAL MEDIA
ऑपरेशन के पीछे का चेहरा कौन?
हमास-इस्राइल युद्ध शुरू होने के बाद लगातार दोनों पक्ष एक-दूसरे पर जमकर रॉकेट दाग रहे हैं। जिसके बाद से ही वहां फंसे भारतीय लोगों की सांसे अटकी हुई हैं। सात अक्तूबर को इस्राइल पर हुए हमलों के बीच फंसे भारतीय सकुशल देश लौट आए। विषम परिस्थितियों से निकलकर अपने देश लौटे लोगों ने भारतीय दूतावास की त्वरित प्रतिक्रिया के लिए आभार जताया है।
इस अभियान का नेतृत्व इस्राइल में भारतीय राजदूत संजीव सिंगला कर रहे हैं। संजीव ने सोशल मीडिया पोस्ट में लोगों को से कहा, 'हम इस्राइल में हमारे साथी भारतीय नागरिकों के साथ हैं। आपको आश्वस्त करते हैं कि दूतावास आपकी सुरक्षा और कल्याण के लिए लगातार काम कर रहा है। हम सभी बहुत कठिन समय से गुजर रहे हैं, लेकिन कृपया शांत और सतर्क रहें और स्थानीय सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करें।'

संजीव सिंगला
- फोटो :
SOCIAL MEDIA
प्रधानमंत्री मोदी की टीम में काम कर चुके
संजीव सिंगला बतौर राजनयिक 1997 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए थे। इसके बाद सिंगला ने पेरिस, ढाका और जिनेवा में भारतीय मिशनों में कई पदों पर कार्य किया है। वह दिसंबर 2002 से जून 2004 तक दिल्ली में विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में यूएस डेस्क पर काम कर चुके हैं। इसके अलावा सिंगला ने प्रोटोकॉल के उप प्रमुख के रूप में और विदेश सचिव कार्यालय के निदेशक के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई है।
भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी सिंगला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम में काम कर चुके हैं। सिंगला ने अगस्त 2014 से अगस्त 2019 के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के निजी सचिव के रूप में काम किया। साल 2021 वरिष्ठ राजनयिक सिंगला इस्राइल में भारत के राजदूत नियुक्त किए गए।
सिंगला की शादी एक साथी बैचमेट और राजनयिक के. नंदिनी से हुई है, जो पुर्तगाल में भारत की राजदूत रह चुकी हैं। वर्तमान में नंदिनी मॉरीशस में भारत की उच्चायुक्त हैं।