Parliament Row : संसद में धक्का-मुक्की के बाद चर्चा में आए ये तीन भाजपा सांसद; एक तो अभी भी साइकिल से चलते हैं
संसद में हुई धक्का-मुक्की के बाद भाजपा के तीन सांसद चर्चा में हैं। हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि धक्का-मुक्की में घायल होने वाले प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत और राहुल गांधी पर आरोप लगाने वाली सांसद फांगनोन कोन्याक कौन हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सम्मान को बचाने को लेकर शुरू हुई लड़ाई गुरुवार को सांसदों की धक्का मुक्की में बदल गई। इस दौरान भाजपा के दो सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत चोटिल हो गए। वहीं, राज्यसभा में नागालैंड से महिला सांसद फांगनोन कोन्याक ने राहुल गांधी पर अभद्रता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पास आकर राहुल गांधी ने उन पर चिल्लाना शुरू कर दिया। वहीं, कांग्रेंस ने भी सत्ता पक्ष के सांसदों पर आरोप लगाया है कि वे उन्हें मकर द्वार से घुसने नहीं दे रहे थे। राहुल गांधी-मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया है कि सत्ताधारी पार्टी के सांसदों ने उन पर हमला किया था। संसद में हुई इस धक्का-मुक्की के बाद भाजपा के ये तीनों सांसद चर्चा में हैं। हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि धक्का-मुक्की में घायल होने वाले प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत और राहुल गांधी पर आरोप लगाने वाली सांसद फांगनोन कोन्याक कौन हैं? आइये जानते हैं तीनों सांसदों के बारे में...
कौन हैं प्रताप सारंगी?
संसद में हुई धक्का मुक्की में घायल होने वाले प्रताप सारंगी दो बार से सांसद हैं। वे पहली बार 2019 में ओडिशा के बालासोर से जीत कर सांसद बने थे। उन्होंने 2014 में भी चुनाव लड़ा था तब उन्हें बीजद के रबिंद्र कुमार जेना से हार का सामना करना पड़ा था। प्रताप सारंगी अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। सारंगी आज भी साइकिल ही चलाते हैं। लोग उन्हें ओडिशा का मोदी कहते हैं। वह अविवाहित हैं, एक छोटे से घर में रहते हैं और सन्यासियों की तरह जीवन व्यतीत करते हैं।
बालासोर में नीलगिर के गोपीनाथपुर गांव में 4 जनवरी 1955 को जन्मे प्रतापचंद्र सारंगी नीलगिर विधानसभा क्षेत्र से 2004 और 2009 में विधायक चुने जा चुके हैं।
मुकेश राजपूत के बारे में भी जान लीजिए
मुकेश राजपूत यूपी की फर्रुखाबाद सीट से सांसद हैं। यहां से वे तीन बार सांसद रह चुके हैं। सांसद मुकेश राजपूत 2000 से 2005 और 2006 से 2012 तक फर्रूखाबाद जिला पंचायत में दो बार अध्यक्ष रहे। उन्होंने साल 2014 व वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव जीता। 55 साल के मुकेश राजपूत की गिनती यूपी में लोधी समाज के बड़े नेताओं में की जाती है।
कौन हैं एस फांगनोन कोन्याक
फांगनोन कोन्याक भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं। वह 2022 में नगालैंड से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुनी जाने वाली पहली महिला हैं। साथ ही संसद के किसी भी सदन या राज्य विधानसभा के लिए नामित होने वाली राज्य की दूसरी महिला हैं। फांगनोन कोन्याक परिवहन, पर्यटन और संस्कृति समिति, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय की सलाहकार समिति, महिला सशक्तिकरण समिति, सदन समिति और उत्तर पूर्वी इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य और चिकित्सा विज्ञान संस्थान, शिलांग की शासी परिषद की सदस्य हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.