फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wherever there is injustice, Rahul Gandhi, Kharge ji will go- Randeep Singh Surjewala, News in hindi

BJP-Congress: 'जहां भी अन्याय होगा, वहां जाएंगे राहुल गांधी और खरगे', सुरजेवाला ने बताई MSP पर पार्टी की मांग

Fri, 06 Dec 2024 07:36 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 06 Dec 2024 07:36 PM IST
सार

BJP-Congress: 'दिल्ली चलो' विरोध प्रदर्शन के तहत दिल्ली की ओर मार्च कर रहे किसानों को शंभू सीमा पर रोक दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने कई मांगों को लेकर राष्ट्रीय राजधानी तक मार्च निकालने की घोषणा की थी। वहीं इसे लेकर कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कई आरोप लगाएं हैं।

विज्ञापन
Wherever there is injustice, Rahul Gandhi, Kharge ji will go- Randeep Singh Surjewala, News in hindi
रणदीप सिंह सुरजेवाला, सांसद, कांग्रेस - फोटो : X / @rssurjewala

विस्तार

दिल्ली में किसानों को आने की अनुमति नहीं मिलने पर क्या राहुल गांधी उनसे मिलेंगे, इस सवाल पर कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, 'कांग्रेस इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहती। जहां भी अन्याय होगा, राहुल गांधी, खड़गे जी जाएंगे। यह राजनीति का विषय नहीं है, यह देश की खाद्य सुरक्षा का विषय है।
विज्ञापन

 
'एक बार फिर देश का किसान सीमा पर बैठा है'
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आगे कहा कि, 'तीनों कृषि कानून इस वादे के साथ वापस लिए गए थे कि एमएसपी की गारंटी वाला कानून लाया जाएगा। अब 2 साल बीत चुके हैं। एक बार फिर देश का किसान सीमा पर बैठा है। धरती का भगवान कहे जाने वाले किसान को अब लाठी, आंसू गैस, कंक्रीट की दीवारों का इस्तेमाल करके रोका जा रहा है। और जब देश के कृषि मंत्री से पूछा गया कि क्या वह एमएसपी की गारंटी के लिए कानून बनाएंगे, तो उन्होंने खुले तौर पर इस सवाल को टाल दिया। यह किसी न किसी तरह से मोदी सरकार की मंशा को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएसपी की गारंटी को कांग्रेस की मांग
सुरजेवाला ने कहा कि, कांग्रेस की मांग है कि देश के प्रधानमंत्री को बिना किसी देरी के किसानों को बातचीत के लिए बुलाना चाहिए। संसद के इसी सत्र में एमएसपी की गारंटी के लिए कानून पारित किया जाना चाहिए।
 
बता दें कि,  दिल्ली की ओर मार्च कर रहे किसानों को शंभू सीमा पर रोक दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय राजधानी तक मार्च निकालने की घोषणा की थी। भारतीय किसान परिषद (बीकेपी) और अन्य किसान संगठन मुआवजे और एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed