फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   When PM Narendra Modi asked- did the ministers spent one night in a Dalit populated village

जब नरेंद्र मोदी ने पूछा- कितने मंत्रियों ने दलित गांव में गुजारी रात, सब झांकने लगे बगलें

Fri, 27 Apr 2018 01:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 27 Apr 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
When PM Narendra Modi asked- did the ministers spent one night in a Dalit populated village
अमित शाह और वसुंधरा राजे जयपुर में एक दलित के घर में दोपहर का भोजन करते हुए (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल की शुरुआत में पार्टी सदस्यों से अपील की थी कि वे 14 अप्रैल अंबेडकर दिवस से शुरू होकर 5 मई तक तीन हफ्तों तक चलने वाले लंबे कार्यक्रम के तहत पूरे देश में भ्रमण करें और दलितों के घर कम से कम एक रात गुजारें। वह चाहते थे कि सभी सांसद और विधायक उन चुने हुए गांवों में कम से कम एक रात जरूर गुजारें  जहां दलितों की आबादी 20,000 या उससे ज्यादा है। 
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्रियों के साथ अनौपचारिक चर्चा में पीएम मोदी ने यह जानना चाहा कि पार्टी के कितने सदस्यों ने इन गावों में कम से कम एक रात गुजारी। कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह अकेले ऐसे थे जिनका जवाब हां में था, जहां उनके विभाग ने उनके प्रयास में उनकी सहायता की। 
विज्ञापन


अब जब इस कार्यक्रम के खत्म होने में सिर्फ एक हफ्ते का समय बचा है, यह जानकारी इकट्ठा की जा रही है कि कौन-कौन इस कार्य को करने में कामयाब हो पाए। 

पिछले चार सालों के दौरान पीएम मोदी ने अपनी पार्टी और इसके साथ ही अपनी सरकार के दृष्टिकोण को बदलने की कोशिश की है। उन्होंने इसे ग्रामीण और किसान हितैषी दिखाने और इस धारणा को बदलने की कोशिश की है कि बीजेपी एक शहरी, उत्तर भारतीयों और ऊंची जाति के लोगों की पार्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी सांसदों की गांव यात्रा और वहां अनिवार्य रूप से रात गुजारना, इस अपील के जरिये मतदाताओं से कहीं ज्यादा अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संदेश देने की कोशिश की गई। 

मोदी सरकार की चौथी सालगिरह मनाने के लिए अपनी उपलब्धियों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए गांवों का यात्रा उन लगातार की जा रही कोशिशों की श्रृंखला का एक हिस्सा है।

सड़क और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और रेल मंत्री पीयुष गोयल जैसे मंत्रियों की एक समिति सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर एक रिपोर्ट तैयार कर रही है। 

सरकार के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया, "सरकार पिछले 48 महीनों के दौरान किए गए कार्यों की रिपोर्ट तैयार कर रही है और हर विभाग से कहा गया है कि वह अपनी इकट्ठा की गई जानकारियों को समिति को भेजने के लिए कहा गया है।" 


यूपीए सरकार अपनी वार्षिक रिपोर्ट पेश कर अपनी सरकार की सालगिरह मनाती थी। लेकिन एनडीए सरकार में समारोह दूसरी तरह से मनाए गए हैं। पीएम मोदी ने दीनदयाल उपाध्याय के जन्मस्थान नगला चंद्रबन में एक विशाल रैली की थी और इंडिया गेट में एक भव्य समारोह आयोजित किया जिसमें अमिताभ बच्चन भी शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed