{"_id":"6428ccc2a568e5646f0bbe43","slug":"whatsapp-banned-more-than-45-lakh-accounts-in-february-read-other-special-news-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"WhatsApp: व्हाट्सएप ने फरवरी में 45 लाख से अधिक खातों पर लगाई रोक, पढ़ें अन्य खास खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
WhatsApp: व्हाट्सएप ने फरवरी में 45 लाख से अधिक खातों पर लगाई रोक, पढ़ें अन्य खास खबरें
Sun, 02 Apr 2023 06:00 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 02 Apr 2023 06:00 AM IST
सार
व्हाट्सएप ने जनवरी में 29 लाख, दिसंबर में 36 लाख और नवंबर में 37 लाख खातों को प्रतिबंधित किया था। व्हाट्सएप ने रिपोर्ट में कहा, 1से 28 फरवरी के बीच, 45,97,400 खातों पर प्रतिबंध लगाया गया।
विज्ञापन
व्हाट्सएप
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
व्हाट्सएप ने फरवरी में 45 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगा दिया, जो पिछले माह प्रतिबंधित खातों की संख्या से अधिक है। व्हाट्सएप ने जनवरी में 29 लाख, दिसंबर में 36 लाख और नवंबर में 37 लाख खातों को प्रतिबंधित किया था। व्हाट्सएप ने रिपोर्ट में कहा, 1से 28 फरवरी के बीच, 45,97,400 खातों पर प्रतिबंध लगाया गया।
विज्ञापन
कर्मियों के मुफ्त नाश्ते समेत अन्य भत्ते भी बंद करेगा गूगल
टेक दिग्गज कंपनी गूगल ने अब कर्मचारियों को मुफ्त नाश्ता, कपड़े धोने की सेवाओं समेत अन्य भत्ते भी बंद करने का फैसला लिया है। खर्च कम करने के लिए कंपनी कई भत्तों को कम या समाप्त कर देगी। इसमें माइक्रो किचन शामिल हैं, जो कर्मियों को मुफ्त नाश्ता, कपड़े धोने की सेवाएं, भोजन की सुविधा देते हैं। कंपनी अतिरिक्त खर्च को कम करने के लिए गूगल भर्ती प्रक्रिया भी धीमी करेगी।
विज्ञापन
जाम्बिया में भारतीय नाना के घर पहुंचीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति हैरिस
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने जाम्बिया की अपनी यात्रा के दौरान भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी रहे अपने नाना पीवी गोपालन को याद किया व लुसाका में गोपालन परिवार के घर गईं। उन्होंने कहा, जाम्बिया की मेरी यात्रा मेरे लिए बहुत खास है। आप जानते हैं कि मैं युवावस्था में जाम्बिया आई थी, तब नाना यहां काम करते थे। हैरिस ने बताया कि उनके नाना भारत के एक नौकरशाह थे।
विज्ञापन
अमेरिका : अरकंसास, इलिनोइस में तूफान से तबाही, 11 की मौत
अमेरिका के अरकंसास और इलिनोइस प्रांतों में आए तूफान से मची तबाही के कारण 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों अन्य घायल हुए हैं। तूफान के कारण कई मकानों के क्षतिग्रस्त होने, वाहनों के पलटने और पेड़ों के गिरने की खबर है। अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम सेवा ने अरकंसास की राजधानी लिटिल रॉक व आसपास आपात स्थिति घोषित की और सचेत किया कि 3.5 लाख लोग खतरे में हैं। आपातकालीन प्रबंधन निदेशक जिम पर्टले ने कहा, तूफान के कारण सुलिवन काउंटी, इंडियाना में भी भारी तबाही हुई।