फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   what to do when you have been in contact with suspected coronavirus patient or such atmosphere

कोरोना संक्रमण के संदिग्ध व्यक्ति और वातावरण से हुआ संपर्क तो घर में रहें और करें ये काम

Sun, 15 Mar 2020 04:24 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 15 Mar 2020 04:24 AM IST
सार

यदि आपको लगता है कि आप कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं, अथवा ऐसी जगह से गुजरे हैं या वहां ठहरे हैं, जहां संक्रमित व्यक्ति रहा हो और आपको संक्रमण का अंदेशा हो, तो डरिए नहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों का पालन कीजिए। विभाग ने ऐसे लोगों के लिए 14 दिन घर में अलग रहने (होम-क्वारंटीन) को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं...

विज्ञापन
what to do when you have been in contact with suspected coronavirus patient or such atmosphere
चेन्नई में कोरोना वायरस को लेकर जागरूता कार्यक्रम में बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फायदा : संदिग्धों की पहचान होगी

विज्ञापन

होम-क्वारंटीन उन सभी लोगों के लिए है जो संदिग्ध संक्रमित लोगों के संपर्क में आए। इससे अन्य संक्रमित के संदिग्धों का भी पता चलेगा और उन्हें स्वास्थ्य केंद्रों पर तत्काल पहुंचाया जाएगा। उन बाकी लोगों की भी पहचान होगी जो संक्रमितों के संपर्क में आए।

संक्रमित से संपर्क यानी...

कोई भी स्वस्थ व्यक्ति संक्रमित व्यक्ति के साथ किसी भी वजह से रहा, या ऐसे माहौल में रहा हो जहां कुछ लोगों को वायरस संक्रमण हुआ है तो स्वस्थ व्यक्ति के भी संक्रमित होने की आशंका बन जाती है। स्वस्थ व्यक्ति का रोगी से संपर्क इस प्रकार हो सकता है:

विज्ञापन
  • कोविड-19 पीड़ित व्यक्ति के साथ रहने पर
  • पीड़ित व्यक्ति या उसके शरीर से निकले किसी पदार्थ से बिना सुरक्षा उपकरण या उपकरण का गलत उपयोग करते हुए, सीधे संपर्क में आने पर
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • उसी वातावरण में रहने पर जहां संक्रमित रोगी रह चुका है, या रोगी के एक मीटर से कम दायरे में आने पर

 

होम-क्वारंटीन के दौरान यह करें

रोग के लक्षण सामने आने में 14 दिन तक लग सकते हैं। इसलिए संदेह होने पर व्यक्ति खुद को 14 दिन के लिए होम-क्वारंटीन कर सकता है। इस दौरान ऐसा करें:

  • अलग रखे जा रहे व्यक्ति को हवादार और शौचालय व बाथरूम युक्त कमरा दें। परिवार का कोई सदस्य क्वारंटीन किए व्यक्ति के साथ रहे तो हमेशा एक मीटर दूरी बनाए।
  • घर के बुजुर्ग, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बीमार व्यक्तियों को क्वारंटीन व्यक्ति से दूर रखें।
  • व्यक्ति का घर में टहलना सीमित करें।
  • उसे सामाजिक आयोजनों जैसे शादी या शोक सभाओं में कतई शामिल न होने दें।

 

क्वारंटीन व्यक्ति  खुद भी ख्याल रखे

  • अपने हाथ साबुन व पानी या अल्कोहॉल युक्त सेनिटाइजर से निरंतर साफ करता रहे
  • अपने बर्तन, टावल, बिस्तर आदि को घर के बाकी लोग उपयोग न करने दे
  • व्यक्ति सुनिश्चित करें कि वह सही ढंग से और हर समय सर्जिकल मास्क पहने

 

परिवार के लोग ऐसे करें देखभाल

  • एक ही सदस्य को क्वारंटीन किए व्यक्ति की देखभाल का काम सौंपें
  • बिस्तर की चादर आदि को झटकें नहीं, न ही बाकी सदस्य उन्हें छुएं
  • चादर साफ करते समय डिस्पोजेबल दस्ताने उपयोग करें
  • दस्ताने उतारने के बाद हाथ जरूर धोएं
  • मिलने-जुलने के लिए किसी को न आने दें

 

वातावरण भी साफ रखें

  • क्वारंटीन व्यक्ति के कमरे की सतह, टेबल, पलंग के फ्रेम आदि को रोजाना साफ करें।
  • बाथरूम और शौचालय की सतह को रोजाना साफ करें।
  • व्यक्ति के कपड़ों को बाकी सदस्यों से अलग रखकर ही धोएं, सामान्य डिटर्जेंट उपयोग करें

 

लक्षण मिले तो बाकी सदस्य भी होंगे संदिग्ध

  • क्वारंटीन के दौरान अगर खांसी, बुखार, सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्ष्य मिलें तो तत्काल पास के अस्पताल पहुंचें और फोन नंबर 011-23978046 पर संपर्क करें।
  • दस्ताने व मास्क जलाएं या दफनाएं।
  • क्वारंटीन व्यक्ति का मास्क हर 6 घंटे में बदलें।
  • मास्क संक्रमण फैलने की बड़ी वजह हो सकते हैं, उन्हें सावधानी से डिस्पोज करें। दोबारा उपयोग हरगिज न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed