{"_id":"5d20340e8ebc3e3c6e1fd18e","slug":"west-bengal-violence-two-injured-in-a-clash-allegedly-between-tmc-and-bjp-supporters","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल में भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, बाबुल सुप्रियो पर की विवादित टिप्पणी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल में भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, बाबुल सुप्रियो पर की विवादित टिप्पणी
Sat, 06 Jul 2019 11:09 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुर्दवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुर्दवान
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 06 Jul 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान से शुरू हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां अमूमन नियमित अतंरात में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत होती रहती है। बंगाल के आसनसोल में शुक्रवार को फिर भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
विज्ञापन
आसनसोल के महापौर और टीएमसी नेता जे तिवारी ने कहा, 'वह (भाजपा) यहां मुझपर हमला करने के इरादे से आए थे लेकिन निगम के दरवाजे को भी छू नहीं पाए।' महापौर ने आसनसोल लोकसभा सीट से भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो को लेकर विवादित टिप्पणी की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'बाबुल अगर तुम भाजपा के बंदर हो तो हमने तुम्हारे लिए आसनसोल में एक पिंजरा तैयार किया हुआ है। हमारे पास तुम जैसे बंदरों को पिंजरे में रखने की क्षमता है।' आसनसोल नगर निगम के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प में 13 भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
#UPDATE The incident occurred yesterday, not today as reported earlier. 13 BJP workers were arrested after a clash between them and Police broke out later during a protest outside Asansol Municipal Corporation office over 'cut money' issue https://t.co/BaivAefODd
— ANI (@ANI) July 6, 2019
इससे पहले शुक्रवार को ही बुर्दवान में भाजपा और सत्तारूढ़ टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को बुर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।