{"_id":"64bd389e97e6e514dd090ceb","slug":"west-bengal-violence-not-stopping-in-west-bengal-bjp-worker-killed-after-entering-shop-updates-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: पश्चिम बंगाल मे नहीं थम रही हिंसा, दुकान में घुसकर भाजपा कार्यकर्ता की हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: पश्चिम बंगाल मे नहीं थम रही हिंसा, दुकान में घुसकर भाजपा कार्यकर्ता की हत्या
Sun, 23 Jul 2023 07:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 23 Jul 2023 07:56 PM IST
सार
मामला उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर इलाके का है। भाजपा के युवा मोर्चा ने आरोप लगाया है कि शनिवार को कपड़ा व्यापारी असीम साहा से कुछ तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने रंगदारी की मांगी थी।
विज्ञापन
असीम साहा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम निकलने के बाद भी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। अब उत्तर दिनाजपुर में एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता की दुकान में घुस कर हत्या की गई है। मृतक की पहचान असीम साहा के रूप में हुई है। हत्यारों ने चाकु से वार किए। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि बंगाल में पंचायत चुनाव के बाद भी हिंसा अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मामला उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर इलाके का है। भाजपा के युवा मोर्चा ने आरोप लगाया है कि शनिवार को कपड़ा व्यापारी असीम साहा से कुछ तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने रंगदारी की मांगी थी। जब असीम ने इस बात का विरोध किया तो चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि घायल अवस्था में असीम को अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
भाजपा के युवा मोर्चा के अध्यक्ष इंद्रनील खान ने कहा है कि असीम साहा भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता थे। वे अपनी दुकान में काम कर रहा था, जब तृणमूल के गुंडों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के शासन में पुलिस और प्रशासन ठीक से काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन