फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Violation of National Green Tribunal orders in Siliguri ahead of Chhath Puja

West Bengal: छठ पूजा से पहले सिलीगुड़ी में NGT के आदेशों का उल्लंघन, प्रशासन अलर्ट

Sun, 30 Oct 2022 12:45 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलीगुड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलीगुड़ी Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 30 Oct 2022 12:45 PM IST
सार

महानंदा बचाओ समिति ने कहा कि प्रशासन एनजीटी के आदेशों को लागू करने में विफल रहा है। नदियों में गलत तरीके से घाट बना रहे हैं।

विज्ञापन
West Bengal Violation of National Green Tribunal orders in Siliguri ahead of Chhath Puja
Chhath Puja 2022(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में छठ पूजा पर एनजीटी के निर्देशों का उल्लंघन किया जा रहा है। शहर में जगह-जगह अस्थायी घाट तैयार किए जा रहे हैं। खुदाई कर जगह-जगह से मिट्टी उठाई जा रही हैं। हालांकि, छठ पूजा के दौरान किसी भी तरह की घटनाओं को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने नदी घाटों पर सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए हुए है। 
विज्ञापन


बता दें कि मल नदी में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान अचानक आई बाढ़ में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसकी वजह से पुलिस और प्रशासन के अधिकारी अधिक सर्तकर्ता बरते हुए है। सिलीगुड़ी नगर निगम (एसएमसी) और प्रशासन ने तैयारियों को लेकर छठ पूजा समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देब ने कहा, छठ पूजा समितियों के साथ एक बैठक कर एनजीटी के नियमों के बारे में जानकारी दी। कुछ लोग अभी भी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन


मनोज वर्मा ने बताया कि कुछ लोग एनजीटी के नियमों को लेकर भ्रम की स्थिति में हैं। इसलिए वह नदी के बीच में हैं। उन्हें छोड़कर, सभी प्रशासन द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं। मल नदी की घटना से सबक मिला है। महानंदा बचाओ समिति की महासचिव जोशना अग्रवाल ने कहा कि प्रशासन एनजीटी के आदेशों को लागू करने में विफल रहा है। उन्होंने कहा, भक्त सिलीगुड़ी की नदी के पास गलत तरीके से घाट बना रहे हैं। उनके खिलाफ प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed