{"_id":"5eab2ef98ebc3e90a1757e50","slug":"west-bengal-tiger-jumped-over-boat-in-sundarbans-dragged-fisherman-into-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरबन में नाव पर कूदा बाघ, मछुआरे को घसीटकर जंगल में ले गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुंदरबन में नाव पर कूदा बाघ, मछुआरे को घसीटकर जंगल में ले गया
Fri, 01 May 2020 01:33 AM IST
योगेश साहू
पीटीआई, बरुइपुर (पश्चिम बंगाल)।
पीटीआई, बरुइपुर (पश्चिम बंगाल)।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 01 May 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
बाघ (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरबन क्षेत्र में नदी में मछली पकड़ने गए मछुआरे की नाव पर एक बाघ ने छलांग लगा दी। इस दौरान बाघ ने 45 वर्षीय मछुआरे पर हमला किया और उसे घसीटकर जंगल में ले गया। स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दक्षिण 24 परगना जिले के गोसाबा ब्लॉक के लाहिरीपुर गांव निवासी तीन लोग बुधवार सुबह मछली पकड़ने गए थे। अधिकारियों ने बताया कि जब वे कालीचर नदी में मछली पकड़ रहे थे कि तभी एक बाघ ने उनकी नाव पर छलांग लगा दी और सुजीत मंडल नामक मछुआरे को घसीटकर जंगल में ले गया। उन्होंने बताया कि मंडल का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है। उसके परिवार में उसकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है।
विज्ञापन