फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal politics Subhash Chandra Bose grand-nephew Chandra Kr Bose quits TMC reacts on BJP and Trinamool

सियासत से मोहभंग: सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने TMC छोड़ी, भाजपा और तृणमूल पर क्या बोले?

Tue, 04 Aug 2026 04:50 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 04 Aug 2026 04:50 AM IST
सार

  • सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने 4 महीने में ही छोड़ी तृणमूल कांग्रेस।
  • भाजपा और तृणमूल को एक ही सिक्के के दो पहलू बताया।
  • सात वर्ष की सदस्यता के बाद भाजपा छोड़ने का फैसला लिया था, अब नए मंच की तैयारी।

विज्ञापन
West Bengal politics Subhash Chandra Bose grand-nephew Chandra Kr Bose quits TMC reacts on BJP and Trinamool
चंद्र कुमार बोस (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की राजनीति और नेताओं के दल छोड़ने या पाला बदलने जैसी घटनाएं बीते तीन महीने से अधिक समय से लगातार चर्चा में हैं। ताजा घटनाक्रम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यधारा की राजनीतिक पार्टियों से उनका मोहभंग हो चुका है।

विज्ञापन


चार महीने के भीतर पार्टी से इस्तीफा
तृणमूल छोड़ने के बाद चंद्र कुमार बोस ने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल की राजनीति में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने अप्रैल में तृणमूल ज्वाइन की थी और चार महीने के भीतर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन


क्या नेताजी के सिद्धांतों पर नया राजनीतिक मंच?
चंद्र कुमार बोस ने कहा कि उन्होंने फॉरवर्ड ब्लॉक, भाजपा और तृणमूल में काम किया है। अब वह मुख्यधारा की पार्टियों से निराश हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति नेताजी की विचारधारा पर आधारित है। वह नेताजी के समावेशी राष्ट्रवाद, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर एक नया राजनीतिक मंच बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2016 में भाजपा का दामन थामा, सात साल बाद मोहभंग
उन्होंने कहा है कि युवाओं को सलाह देने के अलावा वे नेताजी के आदर्शों पर एक नई पार्टी बना रहे हैं। तृणमूल की ओर से इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इससे पहले चंद्र कुमार बोस ने साल 2016 में भाजपा ज्वाइन की थी। वह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे और चुनाव भी लड़े थे। साल 2023 में उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed