फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Police in Assam to probe cash recovery from Jharkhand MLAs

Congress MLAs Arrest: पश्चिम बंगाल पुलिस पहुंची असम, झारखंड के विधायकों से नकदी जब्ती मामले में करेगी जांच

Wed, 03 Aug 2022 10:21 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 03 Aug 2022 10:21 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम गुवाहाटी में गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल (एलजीबीआई) हवाई अड्डे के सीसीटीवी फुटेज एकत्र करने की कोशिश कर रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि झारखंड कांग्रेस के गिरफ्तार विधायक सरमा से मिलने के लिए हाल ही में असम गए थे या नहीं।

विज्ञापन
West Bengal Police in Assam to probe cash recovery from Jharkhand MLAs
पश्चिम बंगाल पुलिस (फाइल फोटो)

विस्तार

पश्चिम बंगाल पुलिस की चार सदस्यीय टीम बुधवार को झारखंड विधायकों से नकदी जब्त के मामले में जांच के लिए गुवाहाटी पहुंची। यहां पश्चिम बंगाल पुलिस हवाई अड्डे के सीसीटीवी फुटेज इकट्ठे करने की कोशिश कर रही है। दरअसल, इस मामले में कांग्रेस ने असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का नाम भी घसीटा था। जिसके बाद पश्चिन बंगाल पुलिस इसकी जांच कर रही है कि तीनों विधायकों ने असम के सीएम से मुलाकात की थी या नहीं। 

विज्ञापन


इसे लेकर गुवाहाटी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्होंने मामले की जांच में पड़ोसी राज्य के अपने समकक्षों को पूरा सहयोग दिया है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम गुवाहाटी में गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल (एलजीबीआई) हवाई अड्डे के सीसीटीवी फुटेज एकत्र करने की कोशिश कर रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि झारखंड कांग्रेस के गिरफ्तार विधायक सरमा से मिलने के लिए हाल ही में असम गए थे या नहीं। मिली जानकारी के मुताबिक, जांचकर्ताओं ने हवाईअड्डे पर सीआईएसएफ से बात की। सुरक्षा बल से मंजूरी मिलने के बाद वे फुटेज हासिल करने के लिए हवाईअड्डा अधिकारियों से संपर्क करेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले सीआईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि झारखंड के तीन कांग्रेसी विधायकों के पास से बरामद नकदी का संबंध असम से नहीं बल्कि कोलकाता से था।

 बता दें कि बीते शनिवार को कांग्रेस के तीन विधायक जामताड़ा से इरफान अंसारी, खिजरी से राजेश कच्छप और कोलेबिरा से नमन बिक्सल को भारी कैश के साथ पकड़ा था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इनकी गाड़ी से करीब 48 लाख रुपये बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस ने खुफिया सूचना मिलने के बाद चेकिंग के लिए गाड़ी रोकी थी। कैश की गिनती के लिए काउंटिंग मशीन भी मंगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा झारखंड में झामुमो के साथ गठबंधन सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। इसके लिए विधायकों को 10 करोड़ रुपये और मंत्री पद का लालच भी दिया गया था। इस कथित साजिश में कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री के नाम भी घसीटा है, लेकिन भाजपा ने इन आरोपों को खारिज किया था। भाजपा ने कहा था कि नकदी मिलने के बाद कांग्रेस अपने भ्रष्टाचार को छिपाने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed