फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal News Fire breaks out at Burdwan medical college Covid ward 1 patient dies

पश्चिम बंगाल: वर्धमान मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में लगी आग, एक मरीज की मौत, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद

Sat, 29 Jan 2022 10:45 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वर्धमान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वर्धमान Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 29 Jan 2022 10:45 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल के  वर्धमान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कोविड वार्ड में शनिवार को आग लगने से एक मरीज की मौत हो गई है।

विज्ञापन
West Bengal News Fire breaks out at Burdwan medical college Covid ward 1 patient dies
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पश्चिम बंगाल के  वर्धमान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कोविड वार्ड में शनिवार को आग लगने से एक मरीज की मौत हो गई, जिससे मरीजों और परिजनों में दहशत फैल गई। मरीज की पहचान पूर्वी बर्दवान जिले की रहने वाली 60 वर्षीय संध्या रॉय के रूप में हुई है। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि अस्पताल के राधारानी वार्ड में शनिवार तड़के आग लग गई।  

विज्ञापन


पांच सदस्यीय जांच दल का गठन
शुरुआत में मरीजों के परिजनों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद एक फायर टेंडर को बुलाया गया और पुलिस भी मौके पर पहुंची। एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि अस्पताल ने अपनी ओर से किसी भी विफलता को स्वीकार करने से इनकार कर दिया, लेकिन कारण का पता लगाने के लिए पांच सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed