{"_id":"64943311b3701af74e09b274","slug":"west-bengal-mysterious-death-of-student-in-iit-kharagpur-police-is-probing-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: आईआईटी खड़गपुर में रहस्यमयी तरीके से छात्र की मौत, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: आईआईटी खड़गपुर में रहस्यमयी तरीके से छात्र की मौत, पुलिस कर रही जांच
Thu, 22 Jun 2023 05:10 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 22 Jun 2023 05:10 PM IST
सार
पिछले वर्ष भी 14 अक्टूबर को आईआईटी खड़गपुर के लाला लाजपत रॉय हॉल के एक कमरे से छात्र फैजान अहमद का शव बरामद हुआ था। हालांकि पुलिस की प्रारंभिक रिपोर्ट में इसे आत्महत्या बताया गया था।
विज्ञापन
IIT Kharagpur
- फोटो : Social Media
विस्तार
आईआईटी खड़गपुर में एक और छात्र की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई है। इसकी जानकारी मिलते ही आईआईटी में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान सूर्या दीपन (22) के रूप में हुई है। वह इंटर्नशिप कर रहा था। सूर्या केरल के तिरुवनंतपुरम का रहने वाला था।
जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात सूर्या का शव आरके हॉल से बरामद किया गया। पुलिस को सूचना दी गई। खड़गपुर टाउन की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। हालांकि, मौत का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, शुरुआती रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने बताया कि छात्र की मौत हृदय गति रुकने से हुई है। छात्र की मौत के संबंध में अभी तक आईआईटी खड़गपुर के किसी अधिकारी की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी 14 अक्टूबर को आईआईटी खड़गपुर के लाला लाजपत रॉय हॉल के एक कमरे से छात्र फैजान अहमद का शव बरामद हुआ था। हालांकि पुलिस की प्रारंभिक रिपोर्ट में इसे आत्महत्या बताया गया था। इसके खिलाफ फैजान के माता-पिता कलकत्ता हाईकोर्ट गए। कोर्ट ने दोबारा पोस्ट मार्टम के निर्देश दिए और कोर्ट ने इसे हत्या मानते हुए धारा 302 जोड़ने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने फैजान की हत्या मामले में एसआईटी गठित की है।