Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Minister Shashi Panja Received Notice Under Special Intensive Revision Political Controversy

Bengal: ममता सरकार की मंत्री शशि पांजा को विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मिला नोटिस, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

Sun, 25 Jan 2026 02:26 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 25 Jan 2026 02:26 PM IST
सार

बंगाल की मंत्री शशि पांजा और टीएमसी नेता देबांग्शु को वोटर लिस्ट जांच (SIR) का नोटिस मिला है। पांजा ने इसे जल्दबाजी में किया गया काम बताया और कहा कि कागज सही होने पर भी उन्हें बुलाया गया। वहीं, देबांग्शु ने भाजपा पर एआई के जरिए विरोधियों को निशाना बनाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
West Bengal Minister Shashi Panja Received Notice Under Special Intensive Revision Political Controversy
टीमएसी की नेता शशि पांजा। - फोटो : ANI

विस्तार

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर हो रहे लगातार विरोधों के बीच  पश्चिम बंगाल की मंत्री शशि पांजा ने रविवार को बताया कि उन्हें वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत सुनवाई का नोटिस मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह काम बहुत जल्दबाजी और बिना तैयारी के हो रहा है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


क्या बोली मंत्री?
महिला एवं बाल विकास मंत्री ने दावा किया कि 2002 में जब आखिरी बार यह प्रक्रिया हुई थी, तब उनका नाम लिस्ट में था। उन्होंने कहा कि इस बार उन्होंने सारे कागज जमा किए थे, फिर भी उन्हें 'अनमैप्ड' बताकर नोटिस भेजा गया है। उन्होंने कहा, "यह मेरी गलती नहीं है, फिर भी मुझे यह इनाम मिला है।"
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: West Bengal: 'लोकतांत्रिक भागीदारी पर खतरा', अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने बंगाल में SIR प्रक्रिया पर जताई चिंता
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री बोली आम जनता हो रही परेशान
सूत्रों के मुताबिक, मंत्री को रविवार दोपहर सुनवाई के लिए बुलाया गया है। पांजा ने कहा कि वह इस प्रोसेस के दौरान मंत्री होने का कोई फायदा नहीं उठाएंगी और सुनवाई में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि सुनवाई उनके इलाके में ही है, लेकिन इस प्रक्रिया से आम जनता बहुत परेशान हो रही है।

नेता ने भाजपा पर लगाए आरोप
टीएमसी नेता देबांग्शु भट्टाचार्य ने भी बताया कि उन्हें और उनके परिवार को भी नोटिस मिला हैं। उन्होंने कहा कि उनके कागज सही थे और 2002 की लिस्ट में नाम भी था। टीएमसी आईटी सेल के इंचार्ज भट्टाचार्य ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा एआई (एआई) तकनीक से सोशल मीडिया पर नजर रख रही है और विरोध करने वालों को चुन-चुनकर निशाना बना रही है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed