फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: India Bangladesh army starts 370 km inter-border cycle campaign in memory of 1971 war

पश्चिम बंगाल : भारत-बांग्लादेश की सेना 1971 के युद्ध की याद में 370 किलोमीटर अंतर-सीमा साइकिल अभियान शुरू

Fri, 19 Nov 2021 05:48 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 19 Nov 2021 05:48 AM IST
सार

एक रक्षा अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि भारत और बांग्लादेश की सेना ने 1971 में हुए बांग्लादेश मुक्ति संग्राम की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में संयुक्त साइकिल अभियान में दोनों सेनाओं के 20-20 सदस्य हैं और वे 24 नवंबर को यहां पूर्वी कमान के मुख्यालय ‘फोर्ट विलियम’ पहुंचने के लिए 10 दिनों में 370 किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
West Bengal: India Bangladesh army starts 370 km inter-border cycle campaign in memory of 1971 war
Cycle race - फोटो : Pixabay

विस्तार

भारत और बांग्लादेश की सेना ने 1971 में हुए बांग्लादेश मुक्ति संग्राम की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में पड़ोसी देश के जेस्सोर से कोलकाता तक एक संयुक्त साइकिल अभियान का आयोजन किया है। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस संयुक्त साइकिल अभियान में दोनों सेनाओं के 20-20 सदस्य हैं और वे 24 नवंबर को यहां पूर्वी कमान के मुख्यालय ‘फोर्ट विलियम’ पहुंचने के लिए 10 दिनों में 370 किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं।
विज्ञापन


एक रक्षा अधिकारी ने कहा, अभियान उन सैनिकों की वीरता और साहस को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए है जिन्होंने युद्ध के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया, इससे बड़ी जीत मिली और एक नए राष्ट्र बांग्लादेश का निर्माण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को जेस्सोर से चला साइकिल चालकों का दल बांग्लादेश के झेनियाडाह, कुस्तिया, मेहरपुर, दर्शाना, चुआडांगा के साथ ही भारत के कृष्णानगर, रानाघाट, कल्याणी और बैरकपुर होते हुए यहां पहुंचेगा।


अधिकारी ने बताया, दल के सदस्य भारत में पूर्व सैनिकों से बातचीत करेंगे और बांग्लादेश में ‘मुक्ति योद्धाओं’ से भी जुड़ेंगे। एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा सिक्किम के चुंगथांग से आयोजित एक और साइकिल अभियान का समापन मंगलवार को ‘स्वर्णिम विजय वर्ष’ समारोह के हिस्से के रूप में पानागढ़ में हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed